Lips Ko Pink Kaise Kare के 5 असरदार घरेलू उपाय

शुगर और शहद स्क्रब

1. आधा चम्मच शुगर लें और थोड़ा सा शहद लें। 2. दोनों को एक-दूसरे में अच्छे से मिला लें। 3. अब इस स्क्रब को अपने होंठों पर लगाएं और हल्के-हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक मसाज करें। 4. इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें। 5. 30 मिनट बाद होंठों को धो लें।

चुकंदर का रस और नारियल तेल का लिप बाम

1. 1 चुकंदर लें और उसका जूस निकाल लें। 2. 5-6 चम्मच चुकंदर के जूस में 2-3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। 3. दोनों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। 4. इस मिश्रण को एक कांच की छोटी डिब्बी में भरकर फ्रिज में रख दें। – हर रोज रात को सोने से पहले इस लिप बाम को अपने होंठों पर लगाएं। – 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। – इसे पूरी रात लगा रहने दें।

एलोवेरा जेल

1. एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसका जेल निकाल लें। 2. इस जेल को अपने होंठों पर लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें। 3. इस प्रक्रिया को लगातार 10 दिनों तक दोहराएं। केवल 10 दिनों में ही आप देखेंगे कि आपके होंठ गुलाबी और कोमल नज़र आने लगेंगे। अगर आपको ताज़ा एलोवेरा जेल नहीं मिलता है, तो आप किसी अच्छी कंपनी का एलोवेरा जेल खरीदकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अनार के दाने का पेस्ट

1. सूखे हुए अनार के दाने लें। यह आपको ऑनलाइन या किसी पंसारी की दुकान से आसानी से मिल जाएंगे। 2. इन दानों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। 3. दूध के ऊपर से मलाई उतारकर इसमें मिलाएं। 4. दोनों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। 20 मिनट बाद होंठों को धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 4-5 बार दोहराएं, और आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके होंठ गुलाबी और कोमल नज़र आने लगेंगे।

नींबू और ग्लिसरीन का लेप

1. आधे नींबू का रस निकालें। 2. इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाएं। 3. दोनों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को रात को सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं। इसे पूरी रात लगा रहने दें। सुबह होंठों को धो लें। इस प्रक्रिया को लगातार 10 दिनों तक दोहराएं। देखते ही देखते आपके होंठ फटने बंद हो  जाएंगे, और आपके लिप्स गुलाबी और मुलायम नज़र आने लगेंगे।

होंठों को गुलाबी रखने के टिप्स

धूप में होठों को ढककर रखें धूम्रपान और तंबाकू से बचें होठों को हाइड्रेट रखें