जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए अगर आप इस पोस्ट पर आए हो, तो शायद आप भी अपने दुबले-पतले शरीर को देखकर परेशान हो, दूसरों की बातें सुन-सुनकर थक चुके हो, और अब मन में यही चल रहा Hai कि “कोई तो तरीका हो जिससे जल्दी से वजन बढ़ जाए। लेकिन मेरी आपसे बस एक ही फरियाद है जल्दी के चक्कर में गलती मत करना नहीं तो बहुत पछताओगे।

आज के समह में हम जो सबसे पहले बड़ी गलती करते है वजन बढ़ाने के लिए, वो है बाजार से कोई भी पाउडर, टैबलेट या शॉर्टकट प्रोडक्ट खरीदना। क्योंकि वो TV पर, YouTube पर या Social Media पर ऐसा दिखाते हैं जैसे “15 दिन में 5 किलो वजन बढ़ जाएगा”, सिर्फ एक चमच लो और फर्क दिखेगा और हम भी बस वही देखके फँस जाते हैं जोकि बहुत ही गलत है।
पर सच क्या है: सच ये है कि इन प्रोडक्ट्स में ऐसा कुछ केमिकल होता है जो आपका वजन तो बढ़ाता है लेकिन आपकी सेहत को धीरे-धीरे अंदर ही अंदर खा जाता है। शुरुआत में आपको लगेगा कि शरीर भर रहा है, पर अंदर से लीवर, किडनी, दिल, और पेट सब बर्बाद हो रहे होते हैं।
जल्दी वजन बढ़ाने के नुकसान’ और प्रोडक्ट्स के खतरनाक साइड इफेक्ट्स:

- चेहरे पर दाने, फोड़े, सूजन, रंगत बिगड़ जाना
- लिवर और किडनी पर सीधा असर
- डाइजेशन खराब, भूख मर जाती है
- दिल की धड़कन तेज़, BP का चक्कर
- Skin allergies, खुजली, रैशेज
- Hormonal imbalance, मर्दों और औरतों दोनों में गड़बड़
- चेहरे की natural beauty चली जाती है, नकली सूजन आ जाती है
- और सबसे बुरा: फिर से दुबले हो जाते हो, पर अब शरीर और भी कमजोर हो चुका होता है।
दोस्तों अगर, वज़न बढ़ाना है तो ज़रूर बढ़ाओ, लेकिन shortcut के चक्कर में मत पड़ो। ये शरीर तुम्हारा है, इसे बरबाद करके क्या मिलेगा? ज़िन्दगी में हर चीज़ में वक़्त लगता है, तो सेहत बनाने में भी लगेगा। लेकिन जो चीज़ धीरे बनती है, वो टिकती है। ये कंपनियाँ आपको ये कभी नहीं बताएंगी। उनको बस प्रोडक्ट बेचना है चाहे आपका नुकसान हो या फायद़ा।
अब आप खुद सोचिए, क्या आप वाकई उस रास्ते पर जाना चाहते हैं, जहाँ दो हफ्तों में वजन तो बढ़ता है पर सेहत, शक्ल, और सुकून सब चला जाता है? या फिर चलें उस रास्ते पर जो थोड़ा लंबा है, लेकिन नेचुरल, सेफ और हमेशा के लिए है? वो नेचुरल तरीका जिससे वजन सच में बढ़ता है, बिना किसी नुकसान के, और जो आपको आने वाले सालों तक ताकतवर और फिट बनाएगा।
जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए
दोस्तों, अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ कुछ ऐसी देसी दवाओं और घरेलू चीजों के बारे में, जो वजन बढ़ाने में आपकी बहुत मदद करेंगी। ये कोई महंगे प्रोडक्ट या केमिकल वाली चीज़ें नहीं हैं ये सारी चीजें आपको आसानी से किसी भी पंसारी की दुकान, आयुर्वेदिक स्टोर या ऑनलाइन मिल जाएंगी।
इनका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपके लिवर को ठीक करती हैं, भूख को बढ़ाती हैं, और जब आपकी भूख सही होगी तो जो भी आप खाओगे वो आपके शरीर में लगेगा भी और ताकत भी देगा। अगर आप 2 से 3 महीने लगातार इन चीजों का सही तरीके से सेवन करते हो, तो आपका वजन धीरे-धीरे 10 से 15 किलो तक भी बढ़ सकता है, वो भी बिना किसी नुकसान के
Top 2 देसी दवाएं जो भूख बढ़ाकर वजन बढ़ाने में मदद करेंगी
तो चलिए सबसे पहले जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कौन-कौन सी देसी दवा लें? इसके बाद हम जानेंगे वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, यानी एक ताकतवर देसी डाइट प्लान।
01. दुबले-पतले शरीर का वजन कैसे बढ़ाएं: आयुर्वेदिक दवा घर पर बनाएं

अगर आप दुबले-पतले हैं, कुछ भी खाएं लेकिन शरीर में लगता नहीं, भूख भी नहीं लगती, और शरीर में ताकत की कमी है तो ये देसी नुस्खा आपके लिए बहुत कारगर साबित होगा। यह कोई ब्रांडेड पाउडर या केमिकल वाली दवा नहीं है ये है आयुर्वेद पर आधारित घर का बना पाउडर, जो न केवल आपकी भूख बढ़ाएगा बल्कि लीवर, डाइजेशन और ताकत तीनों पर सीधा असर डालेगा।
इस दवा को बनाने के लिए आपको चाहिए:
100 ग्राम | अश्वगंधा |
60 ग्राम | सफेद मूसली |
120 ग्राम | शतावर |
100 ग्राम | विधारी कंद |
80 ग्राम | धागे वाली मिश्री |
ये सभी चीज़ें आपको आसानी से किसी भी पंसारी या आयुर्वेदिक दवा की दुकान से मिल जाएंगी, या फिर आप ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।
कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें?
- सभी चीजों को साफ करके अलग-अलग बारीक चूर्ण (पाउडर) बना लें।
- फिर सबको अच्छे से मिक्स करके एक एयर टाइट डिब्बे में भर लें।
- रोज़ाना सुबह नाश्ते के 30 मिनट बाद और रात को सोने से 1 घंटे पहले,
- 1 चम्मच ये पाउडर
- गुनगुने दूध के साथ लें।
कैसे काम करता है ये नुस्खा?
- सबसे पहले ये आपकी भूख को बढ़ाता है
- फिर लीवर और डाइजेशन सिस्टम को मज़बूत करता है
- जो भी आप खाओगे वो शरीर में लगेगा, बाहर नहीं निकलेगा
- आपकी शरीर की ताकत बढ़ेगी, और दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी
- 2–3 महीनों में शरीर भरा-भरा और मजबूत दिखने लगेगा
- और सबसे बड़ी बात कोई साइड इफेक्ट नहीं!
- लड़के और लड़की दोनों के लिए सैफ
जल्दी वजन बढ़ाने का सबसे सीधा और सच्चा तरीका है भूख लगवाओ, खाना पचाओ और जो खाओ, वो शरीर में लगे। यही करता है ये नुस्खा।
अगर आप वजन कम करने की सोच रहें तो इसे भी पढ़े: Vajan Kam Karne Ke Liye Kya Karen | 100% नेचुरल आसान और असरदार तरीके
02. कमजोर शरीर, थकान, और भूख की कमी के लिए देसी नुस्खा

दोस्तों, अगर आप उनमें से हैं जिनका शरीर बहुत दुबला-पतला है, जो थोड़ा सा भी काम करते ही थक जाते हैं,
खाना खाने का मन नहीं करता, थोड़ा सा भी खा लिया तो पेट भर जाता है, और शरीर की हालत ये है कि हड्डियाँ तक नज़र आती हैं तो समझ लीजिए, अब वक्त आ गया है शरीर को भीतर से ताकत देने का।
ये देसी नुस्खा ऐसे ही लोगों के लिए है जो ना सिर्फ वजन बढ़ाना चाहते हैं, बल्कि शरीर में जोश, एनर्जी और भूख भी पाना चाहते हैं।
इस नुस्खे में आपको चाहिए:
40 ग्राम | त्रिकूट (सौंठ + काली मिर्च + पीपली) |
130 ग्राम | विधारी कंद |
100 ग्राम | सिंघाड़ा गिरी |
80 ग्राम | सफेद मूसली |
100 ग्राम | शतावरी |
सभी चीज़ें पंसारी की दुकान या आयुर्वेदिक स्टोर से आसानी से मिल जाएंगी।
कैसे बनाएं और कब लें?
- सभी जड़ी-बूटियों को अच्छी तरह से बारीक पाउडर बना लें।
- फिर एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
- रोजाना सुबह और शाम को 1-1 चम्मच,
- हल्के गरम दूध के साथ सेवन करें।
- खाना खाने के 30 मिनट बाद लेना ज्यादा असरदार रहेगा।
ये कैसे असर करता है?
- भूख को तेज करता है जो नहीं लगती था, अब मन करेगा
- डाइजेशन मजबूत करता है खाना पेट में रुकेगा और लगेगा
- थकान, सुस्ती और कमजोरी को दूर करता है
- शरीर में जोश और ताकत बढ़ती है
- काम में मन लगता है, मन हल्का और एक्टिव रहता है
- हाथ-पैर, छाती, जांघों में भराव आने लगता है
- शरीर भरता है, लेकिन कृत्रिम सूजन नहीं, असली ताकत आती है
अगर आप सच में थक चुके हैं अपनी कमज़ोरी से, तो इस नुस्खे को 30 दिन देकर देखिए फर्क खुद महसूस होगा।”
लड़के और लड़कियाँ दोनों ही इसे ले सकते हैं। कोई साइड इफेक्ट नहीं है, बस नियमितता चाहिए।
वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं घरेलू उपाय
तो दोस्तों, आपने ऊपर दो असरदार देसी नुस्खों के बारे में जान लिया जिनका काम है आपके लीवर और डाइजेशन को बेहतर बनाना, भूख को बढ़ाना, और खाया-पिया आपके शरीर में सही तरीके से लगना। लेकिन सिर्फ दवा से ही काम नहीं चलेगा। अगर आप इन दवाओं के साथ सही देसी डाइट भी फॉलो करते हैं, तो वजन तेज़ी से और स्थायी तरीके से बढ़ने लगेगा।

सिर्फ मोटा ही नहीं दिखोगे, बल्कि शरीर में अंदर से ताकत और ऊर्जा भी भर जाएगी और वही ताकत आपके चेहरे, चाल-ढाल और आत्मविश्वास में नज़र आने लगेगी। अब हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू आहार, जो न सिर्फ शरीर को भरेंगे, बल्कि दुबले-पतले शरीर से छुटकारा कैसे पाएं में आपकी पूरी मदद करेंगे।
01. दुबले-पतले शरीर से छुटकारा पाने के लिए सुबह का दमदार देसी सैक (Dry Fruit Shake)

वजन बढ़ाने के लिए सुबह क्या खाएं: अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका शरीर जल्दी और ताकत के साथ भरे तो सबसे पहले आपको अपनी सुबह की शुरुआत बदलनी होगी। चाय और कॉफी से दिन ki शुरू करने वाले लोग कमजोरी को और बुला लेते हैं। लेकिन अगर आप दिन की शुरुआत ड्राई फ्रूट से बनी एक पॉवरफुल सैक से करते हैं, तो न सिर्फ आपको दुबले पतले शरीर से छुटकारा मिलेगा, बल्कि शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होंगी, और पूरे दिन ताजगी और ऊर्जा बनी रहेगी।
कई बार जो काम महंगी दवाएं नहीं कर पातीं, वो काम यह एक देसी सैक कुछ ही हफ्तों में कर दिखाती है।
इस सैक को बनाने के लिए चाहिए:
10 | बादाम |
10 | काजू |
1 | मुट्ठी भुना हुआ चना (छिलका उतार लें) |
4 | खजूर |
2 | अखरोट की गिरी |
1.2 | पका हुआ केला |
1 | गिलास दूध |
कैसे बनाएं?
- रात में भिगोएं: खजूर और चने को छोड़कर बाकी सभी ड्राई फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगो दें। इससे उनकी तासीर ठंडी हो जाती है और पचने में आसान हो जाते हैं।
सुबह सैक तैयार करें:
- सुबह सभी भीगी चीज़ों को एक मिक्सर में डालें।
- उसमें खजूर, केला और दूध भी डालें।
- चनों को पहले पीसकर पाउडर बना लें और फिर मिक्सर में डालें।
- अच्छी तरह ब्लेंड करके एक गाढ़ा और स्वादिष्ट सैक तैयार करें।
कैसे और कब पीना है? हर सुबह खाली पेट इस सैक को पीना शुरू करें लगातार 1 से 2 महीने फॉलो करें।
इसका असर क्या होगा?
- शरीर को ताकत मिलेगी
- हाथ-पैर की कमजोरी दूर होगी
- मांसपेशियाँ मजबूत होंगी
- चेहरे पर निखार और एनर्जी आएगी
- वजन धीरे-धीरे लेकिन नेचुरल तरीके से बढ़ेगा
जब आप खुद को शीशे में देखोगे, तो फर्क महसूस होगा पहले क्या थे, अब क्या हो गए!”
02. कम बजट में दमदार नाश्ता – सस्ता लेकिन असरदार वज़न बढ़ाने वाला ड्रिंक

सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए: अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है, और आप सोचते हैं कि वजन बढ़ाना महंगे सप्लीमेंट्स या टनों ड्राई फ्रूट के बिना नहीं हो सकता तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा low-budget powerful shake, जो न सिर्फ आपकी मसल्स को ताकत देगा, बल्कि धीरे-धीरे आपका वजन भी बढ़ाएगा, और वो भी बिना किसी नुकसान के।
ज़रूरी सामग्री (Budget Shake के लिए)
5 | बादाम |
5 | काजू |
2 | पके हुए केले |
5 से 8 | मुनक्का (बीज रहित हो तो बेहतर) |
1 | गिलास दूध |
कैसे बनाएं?
- रात में बादाम, काजू और मुनक्का को पानी में भिगो दें।
- सुबह इन सबको पानी से निकालें और मिक्सर में डालें।
- अब इसमें 2 केले और 1 गिलास दूध डालें।
- मिक्स करें और एक सस्ता लेकिन ताकतवर ड्रिंक तैयार कर लें।
कब और कैसे लें?
- हर सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीएं।
- लगातार 1-2 महीने तक फॉलो करें।
इस देसी शेक के फायदे:
- वजन धीरे-धीरे नेचुरल तरीके से बढ़ेगा
- शरीर में एनर्जी और जान आएगी
- मसल्स मजबूत होंगी
- स्किन पर ग्लो आएगा
- बाल घने और चमकदार बनेंगे
- हड्डियाँ मज़बूत होंगी
कम बजट? कोई दिक्कत नहीं! सही नाश्ता लो और देखो कैसे बॉडी बनती है।”
03. वजन बढ़ाने के लिए दोपहर में क्या खाएं? – घर का बना खाना ही सबसे बड़ी दवा है!

दोस्तों, आपने बहुत बार सुना होगा कि… वजन बढ़ाने के लिए बहुत सारा खाना खाना चाहिए। लेकिन सवाल ये उठता है कि जब भूख ही नहीं लगती, या खाने का मन नहीं करता तो खाएं कैसे? और दूसरी बात कई लोग बहुत कुछ खाते हैं, लेकिन वजन बढ़ने का नाम ही नहीं लेता। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि:
- हमने आपको पहले ही 2 असरदार देसी दवाओं के बारे में बताया है,
- जो आपकी भूख भी बढ़ाएंगी और शरीर को खाया-पिया लगेगा भी।
दोपहर का आसान लेकिन असरदार वजन बढ़ाने वाला भोजन
अब बात करते हैं कि दोपहर के खाने में क्या खाना चाहिए? कोई महंगा खाना नहीं चाहिए, न ही बाहर से कुछ लाना पड़ेगा। बस घर में बनी सामान्य सब्जी, रोटी और थोड़ा सा देसी घी या मक्खन ही काफी है।
ये बातें दोपहर के खाने में जरूर ध्यान रखें:
- जो भी घर में सब्जी बनी हो वही खाएं, चाहे वो लौकी हो, आलू हो, भिंडी हो या मिक्स वेज।
- साथ में हरी सलाद (खीरा, टमाटर, गाजर) ज़रूर शामिल करें इससे भूख बढ़ती है और पाचन सुधरता है।
- रोटी पर देसी घी या बटर लगाकर खाएं ये वजन बढ़ाने में जबरदस्त मदद करता है।
- चाहें तो खाने के साथ 1 कटोरी दाल या रायता भी लें जिससे प्रोटीन और पाचन दोनों अच्छे मिलते हैं।
Extra Tip:
अगर आप चावल खाते हैं, तो उसमें देसी घी मिलाकर दाल-चावल खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने के लिए ज़रूरत नहीं किसी फैंसी डाइट की, घर का खाना + सही तरीका ही सबसे बड़ा इलाज है।
04. शाम के समय क्या खाएं? – हल्का-फुल्का लेकिन ताकतवर स्नैक प्लान

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें शाम के समय कुछ हल्का खाने का मन करता है, या फिर आप रोज़ का ईवनिंग स्नैक मिस नहीं करते, तो यही मौका है जब आप अपने शरीर को ताकत और वजन दे सकते हैं।
Bread + Peanut Butter – स्वाद भी और वजन भी
शाम के वक्त 2 स्लाइस ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर खाना एक बढ़िया आदत हो सकती है।
यह न केवल एनर्जी से भरपूर होता है, बल्कि आपके मसल्स को भी मज़बूती देता है।
Dry Fruits – पोषण की एक और ताकत
- अगर आपको पीनट बटर पसंद नहीं है या साथ में कुछ और लेना चाहते हैं, तो आप मूंगफली, काजू, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स भी अपने स्नैक में शामिल करें।
- 1 छोटी मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स (भुने हुए) शाम को खाने से शरीर को अच्छी फैट और प्रोटीन मिलती है जो वजन बढ़ाने में अहम रोल निभाती है।
Extra Tip:
अगर आप चाहें तो साथ में 1 गिलास गुनगुना दूध भी लें यह digestion को सपोर्ट करता है और पीनट बटर व ड्राई फ्रूट्स का असर शरीर में अच्छे से लगता है। शाम का नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, वजन बढ़ाने की प्लानिंग का हिस्सा बनाएं।”
05. रात को सोने से पहले क्या खाएं? – मसल्स बनाने और वजन बढ़ाने वाला Dinner Plan

दिन भर की मेहनत के बाद रात का खाना सिर्फ पेट भरने का ज़रिया नहीं होना चाहिए, बल्कि ये वो मौका है जब आप अपने शरीर को सही पोषण देकर आराम की स्थिति में ताकतवर बना सकते हैं।
अगर आप मांसाहारी हैं:
रात के खाने में पनीर, अंडा या चिकन जैसी चीज़ें ज़रूर शामिल करें।
इन सभी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है,
जो ना सिर्फ आपकी मसल्स को मजबूत बनाता है बल्कि
नींद के दौरान भी शरीर की रिकवरी और ग्रोथ में मदद करता है।
- 100–150 ग्राम पनीर या
- 2 उबले अंडे या
- 1 बाउल चिकन करी (कम मसाले वाली)
यह सब खाना वजन बढ़ाने वालों के लिए बेहतरीन रात का आहार हो सकता है।
अगर आप शाकाहारी हैं:
- हरी सब्जियां (जैसे पालक, मैथी, ब्रोकली, बीन्स आदि)
- पनीर या सोया चंक्स को अपने खाने में शामिल करें।
ये चीज़ें न सिर्फ प्रोटीन देती हैं,
बल्कि आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत करती हैं
और शरीर की अंदरूनी ताकत बढ़ाती हैं।
🥣 Extra Tip:
रात के खाने में बहुत ज़्यादा तला-भुना, या भारी खाना न लें, क्योंकि ये नींद में बाधा डाल सकता है और डाइजेशन को बिगाड़ सकता है। रात का खाना जितना सिंपल और पौष्टिक होगा, अगली सुबह उतनी ही फिट और एनर्जेटिक महसूस करोगे।
दुबले-पतले शरीर को मोटा कैसे बनाएं घरेलू उपाय
अब तक हमने आपको दो असरदार देसी दवाओं के बारे में बताया, साथ ही सुबह से लेकर रात तक की पूरी डाइट प्लान भी शेयर की जो भूख बढ़ाने, पाचन सुधारने, शरीर को ताकत देने और वजन बढ़ाने के लिए पर्याप्त है। लेकिन haan, एक बात जान लो वजन बढ़ाने की असली चालाकी इस बात में है कि आप दिन के छोटे-छोटे समय में क्या खाते हैं,
क्योंकि इन्हीं “बीच के छोटे स्नैक” से शरीर को लगातार fuel मिलता रहता है और muscle बनना शुरू होता है।

तो अगर आपको दिन में किसी भी वक़्त भूख लगती है, और आप ये सोचते हैं “अब क्या खाऊं जो सही हो?”
तो नीचे दी गई ये डाइट आपको सही राह दिखाएगी।
वजन बढ़ाने के लिए छोटी मगर पावरफुल डाइट लिस्ट
- 1. भुने हुए चने + गुड़: एनर्जी से भरपूर, पाचन के लिए बेहतर और वजन बढ़ाने में असरदार।
- 1 केला + 1 चम्मच पीनट बटर: फटाफट वजन बढ़ाने वाला सुपर कॉम्बिनेशन। मसल्स के लिए भी फायदेमंद।
- मूंगफली + किशमिश (मुठ्ठी भर): बार-बार भूख लगने पर ये कॉम्बो आपको ताकत और कैलोरी दोनों देगा।
- नारियल का गोला (Dry Coconut) + शक्कर: पुराने जमाने का tested तरीका बॉडी को घी जैसा पोषण।
- फुल क्रीम मिल्क + शहद: रात को या दोपहर के बीच में पिएं – शरीर को लगेगा भी और थकान भी नहीं होगी।
- मखाना + देसी घी में भुना हुआ: Crunchy + Healthy + Protein-rich
- आलू का पराठा + बटर (हफ्ते में 2 बार): कभी-कभी heavy diet भी जरूरी है, खासकर दुबले-पतले लोगों के लिए।
आपका शरीर एक मंदिर है, उसे भरपूर प्यार और पोषण दीजिए सही वक्त पर सही चीजें खाने से ही बदलाव आता है।
निष्कर्ष (Conclusion):
वजन बढ़ाना कोई रेस नहीं है, ये एक सफर है और वो भी ऐसा सफर जो अगर नेचुरल तरीके से किया जाए, तो ज़िंदगीभर साथ निभाता है।
इस पोस्ट में हमने आपको दो असरदार देसी दवाओं के बारे में बताया जो आपके लिवर और डाइजेशन को सुधारती हैं, भूख बढ़ाती हैं और शरीर को ताकत देती हैं। साथ ही दिन की शुरुआत से लेकर रात तक के लिए ऐसी डाइट प्लान भी बताई जो आपकी बॉडी को न्यूट्रिशन से भर देगी और वजन को बढ़ाने में मदद करेगी।
- पर एक बात हमेशा याद रखना: अगर आपका वजन लगातार गिरता जा रहा है, कोई पुरानी बीमारी है, या आप पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- ड्राई फ्रूट्स की बात करें, तो गर्मियों में इन्हें रात भर पानी में भिगो कर ही इस्तेमाल करें, वरना आपके शरीर में “अंदर से गर्मी” यानी आग पैदा हो सकती है जिससे पिंपल्स, नकसीर या पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- सर्दियों में अगर चाहें तो बिना भिगोए भी ले सकते हैं।
आख़िर में,
वजन बढ़ाने की जल्दी न करें ध्यान रखें, जो रास्ता धीरे चलता है, वही सही मंज़िल तक पहुंचाता है।
शरीर को समय दीजिए, प्यार दीजिए, नेचुरल तरीके अपनाइए आपको फर्क ज़रूर दिखेगा, और वो भी ऐसा जो टिकाऊ होगा।
जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए | अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
कितने समय में वजन बढ़ेगा?
उत्तर: अगर आप बताई गई दवा और डाइट को सही तरीके से अपनाते हैं तो 1 से 2 महीनों में 5 से 10 किलो तक वजन बढ़ सकता है। पर यह आपकी बॉडी की स्थिति पर निर्भर करता है।
क्या ये दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं?
उत्तर: हां, ये सभी देसी दवाएं जड़ी-बूटी आधारित हैं और पंसारी की शॉप से मिलने वाली हैं। फिर भी, अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या कोई दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
गर्मियों में ड्राई फ्रूट कैसे खाएं?
उत्तर: गर्मियों में बादाम, काजू, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को रात भर पानी में भिगोकर ही खाएं। इससे उनकी तासीर ठंडी हो जाती है और शरीर में गर्मी नहीं बढ़ती।
वजन बढ़ाने के लिए कौन-सी डाइट सबसे ज्यादा असर करती है?
उत्तर: सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट + केला + दूध वाला सैक सबसे असरदार है। साथ ही देसी दवा के साथ दोपहर और रात की हेल्दी डाइट भी जरूरी है।
क्या लड़कियां भी ये देसी दवा ले सकती हैं?
उत्तर: हां, लड़के और लड़कियां दोनों ही ये दवाएं ले सकते हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल हैं और किसी हार्मोनल बदलाव से नहीं जुड़ी होतीं।