Traya Hair Treatment Review: क्या सच में Traya से बाल आते हैं या यह सिर्फ मार्केटिंग है?

Spread the love

Traya hair treatment reviews in hindi बालों का झड़ना, टूटना और धीरे-धीरे सिर से बालों का गायब हो जाना अब एक आम सी बात हो गई है। हर दूसरे इंसान में गंजेपन (Baldness) के लक्षण देखना अब ‘नॉर्मल’ सा हो गया है। इसी बीच एंट्री होती है Traya की, जो आपसे वादा करता है “हम आपके बालों को 3 से 6 महीनों में फिर से वापस ला देंगे, झड़ना पूरी तरह बंद कर देंगे और आपके सिर को फिर से हरा-भरा कर देंगे।”

जब यह कंपनी इतने बड़े-बड़े वादे करती है और बड़े बॉलीवुड स्टार्स (जैसे राजकुमार राव) से अपनी कंपनी का प्रमोशन करवाती है, तो हमारा यकीन और पक्का हो जाता है। हम यही सोचते हैं “यार, इतने बड़े एक्टर ने इसका ऐड किया है, इसका मतलब है यह सच में काम करता होगा!”

Traya Hair Treatment Review

इसीलिए मैंने आज की यह पोस्ट उन हज़रों-लाखों लोगों के लिए लिखी है, जो सच में Traya इस्तेमाल करने का मन बना चुके हैं, लेकिन अब भी कहीं न कहीं उनके दिल में एक डर और सवाल है:

  • Kya sach me Traya se baal aate hai? (क्या सच में त्रया से बाल आते हैं?)
  • Kya Traya kam karta hai? (क्या त्रया काम करता है?)
  • kya traya guarantee deta hai balon ke liye reviews
  • कहीं इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स तो नहीं?”

आपके मन में जितने भी सवाल हैं, सबका जवाब हम आपको इसी पोस्ट में देने वाले हैं। ताकि आप फैसला कर सकें कि आपको Traya इस्तेमाल करना चाहिए या अपनी मेहनत की कमाई ऐसे ही किसी की बातों में आकर बर्बाद नहीं करनी चाहिए।

Pilgrim Anti Dandruff Shampoo क्या Pilgrim Shampoo सच में रूसी (Dandruff) खत्म करता है?

सबसे पहले जानते हैं, Traya आखिर है क्या? (What is Traya?)

Traya भारत का एक ऐसा हेयर हेल्थ ब्रांड है जो सिर्फ ऊपर से बाल चिपकाने का काम नहीं करता, बल्कि बालों के टूटने और झड़ने की असली वजह को जड़ से मिटाने का दावा करता है।

इस कंपनी के डॉक्टर्स ने हज़रों-लाखों केस स्टडीज को समझकर एक ऐसा ‘कस्टमाइज्ड प्लान’ तैयार किया है जो हर इंसान के लिए अलग होता है। यानी, Traya बाज़ार में मिलने वाला कोई जादुई तेल या एक अकेला शैम्पू नहीं है। यह तीन विज्ञानों (Sciences) का एक ‘Power Combination’ है:

  • Ayurveda (आयुर्वेद): हर्बल सप्लीमेंट्स और तेल, जो शरीर के अंदरूनी दोष (जैसे पित्त, कब्ज या स्ट्रेस) को ठीक करते हैं।
  • Allopathy (एलोपैथी): मिनोक्सिडिल (Minoxidil) और फिनास्टेराइड (Finasteride) जैसी दवाइयां (डॉक्टर की सलाह और केस के हिसाब से), जो सोई हुई बालों की जड़ों को जगाती हैं।
  • Nutrition (पोषण): डाइट प्लान और विटामिन्स, जो बालों को बढ़ने के लिए ज़रूरी खुराक देते हैं।

सरल भाषा में कहें तो, यह कोई ‘Single Product’ नहीं है, बल्कि एक ‘Complete Treatment Plan’ है, जो मरीज की स्थिति (Stage of Hair Loss) को देखकर डिसाइड किया जाता है।

Traya का कहना है: “बाल सिर्फ ऊपर से तेल लगाने से ठीक नहीं होंगे, शरीर के अंदरूनी सिस्टम को भी ठीक करना होगा।”

Traya मरीजों का इलाज कैसे करता है? Kya traya sach me kam karta hai review

सबसे दिलचस्प बात यह है कि Traya का अपना कोई फिजिकल हॉस्पिटल या क्लीनिक नहीं है, जहाँ आपको अपॉइंटमेंट लेकर लाइन में लगना पड़े। यह मुख्य रूप से एक ऑनलाइन हेयर लॉस ट्रीटमेंट प्लेटफॉर्म है। इसका मतलब है कि आपको डॉक्टर को दिखाने के लिए कहीं भी आने-जाने की ज़रूरत नहीं है; आपको आपकी दवा घर बैठे ही मिल जाती है।

लेकिन यह सब होता कैसे है? आइए इसे स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं:

  • Step 1: Traya App इंस्टॉल करना सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के Google Play Store (या Apple App Store) से ‘Traya’ ऐप डाउनलोड करना होता है, या फिर आप सीधे उनकी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • Step 2: प्रोफाइल बनाना ऐप डाउनलोड करने के बाद, आपको अपने मोबाइल नंबर और एक जीमेल (Gmail) अकाउंट का इस्तेमाल करके अपनी प्रोफाइल क्रिएट करनी होती है।
  • Step 3: फ्री हेयर टेस्ट (Hair Test) प्रोफाइल बनने के बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं (जैसे- आपकी उम्र, डाइट, डैंड्रफ की समस्या, पेट की सेहत, और स्ट्रेस लेवल)। इसे Traya का ‘हेयर टेस्ट’ कहा जाता है, जिससे वो आपकी प्रॉब्लम की जड़ को समझते हैं।
  • Step 4: सिर की फोटो (Scalp Analysis) इसके बाद, आपको अपने सिर की अलग-अलग एंगल से साफ फोटो खींचकर अपलोड करनी होती है। Traya के डॉक्टर्स आपकी फोटो देखकर यह तय करते हैं कि आपके बालों के झड़ने की स्टेज कौन सी है। आमतौर पर गंजापन 4 तरह की स्टेज में होता है:
    1. सामने से बाल कम होना (Receding Hairline)
    2. किनारों या साइड्स से बाल उड़ना (Temple Hair Loss)
    3. सिर के बीच (Crown) से बाल खाली होना
    4. पूरी तरह से गंजापन आ जाना (Complete Baldness)
  • Step 5: कस्टमाइज्ड ट्रीटमेंट और होम डिलीवरी आपकी फोटो और सवालों के जवाब के आधार पर, डॉक्टर्स आपकी स्टेज और कंडीशन के हिसाब से एक ‘कस्टमाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान’ तैयार करते हैं। अंत में, आप अपने प्लान के हिसाब से ऑनलाइन पैसे भरते हैं और आपकी सारी दवाइयां (आयुर्वेदिक किट, सीरम, विटामिन आदि) पैक होकर सीधे आपके घर के पते पर भेज दी जाती हैं।

इस पूरे प्रोसेस में आपको घर से बाहर कदम रखने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है।

Pilgrim Anti Dandruff Shampoo क्या Pilgrim Shampoo सच में रूसी (Dandruff) खत्म करता है?

Traya Hair Treatment की कीमत कितनी है? (Traya Cost & Plans)


ट्रेया हेयर टेस्ट की कीमत क्या है अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर । Traya की कीमत थोड़ी प्रीमियम (Premium) है और सच कहें तो शायद यह हर किसी के बजट में आसानी से फिट न बैठे। हर कोई लगातार महीनों तक इस दवा का खर्च नहीं उठा पाता।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया था, बालों के झड़ने की 4 से 5 अलग-अलग स्टेज होती हैं। Traya आपके बालों की फोटो और टेस्ट के ज़रिए आपकी बीमारी की अच्छे से जांच करता है, और उसी के आधार पर तय होता है कि आपका प्लान क्या होगा। आपकी स्टेज और दवाइयों के कॉम्बिनेशन के हिसाब से ही आपको पैसे पे (Pay) करने होते हैं।

Traya के ट्रीटमेंट प्लान्स की अनुमानित कीमत (Estimated Cost):

  • 1 महीने का प्लान (1 Month Plan): ₹1,800 – ₹2,000 के बीच
  • 3 महीने का प्लान (3 Months Plan): लगभग ₹4,800 (यानी करीब ₹1,600 हर महीने)
  • 6 महीने का प्लान (6 Months Plan): लगभग ₹8,400 (यानी करीब ₹1,400 हर महीने)

ध्यान दें: कुछ सोर्सेज और कस्टमर रिव्यूज के हिसाब से, अगर आपकी प्रॉब्लम ज्यादा है और प्लान को आपके लिए कस्टमाइज़ किया गया है, तो यह खर्च ₹1,500 से लेकर ₹3,000+ प्रति माह तक भी जा सकता है।

अगर कोई सामान खत्म हो जाए और अलग से लेना पड़े? कई बार ऐसा होता है कि आपका सीरम या शैम्पू पहले खत्म हो जाता है और आपको सिर्फ वही प्रोडक्ट अलग से मंगाना पड़ता है। ऐसे में उनका अलग से खर्चा कुछ इस तरह हो सकता है:

  • Hair Growth Kit (हेयर ग्रोथ किट): ~ ₹2,100 – ₹2,200
  • Hair Serum / Minoxidil (सीरम): ~ ₹900 – ₹1,300
  • Hair Supplements (सप्लीमेंट्स): ~ ₹500 या उससे ज्यादा

इस कीमत में आपको क्या-क्या मिलता है? (What’s included in the plan?) जब आप Traya का पूरा प्लान लेते हैं, तो यह सिर्फ एक तेल की बोतल नहीं होती। आमतौर पर इस पैकेज में ये सभी चीज़ें शामिल होती हैं:

  • Hair Vitamins / Supplements: बालों को अंदर से पोषण देने के लिए।
  • Ayurvedic Medicines (आयुर्वेदिक दवाइयां): पेट और शरीर के दोषों को ठीक करने के लिए।
  • Minoxidil / Serum: बालों की जड़ों को दोबारा एक्टिव करने के लिए (यह आपके केस पर निर्भर करता है)।
  • Special Shampoo: आपके स्कैल्प के हिसाब से तैयार किया गया शैम्पू।
  • Diet Plan (डाइट प्लान): आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसका पूरा चार्ट।
  • Hair Coach Consultation: एक पर्सनल हेयर कोच जो समय-समय पर आपकी प्रोग्रेस चेक करता है।

अगर Traya से कोई फायदा न हो, तो क्या पैसे वापस (Refund) मिलेंगे?

अब हमारे बहुत से भाई-बहन ऐसे हैं जो दिन-रात मेहनत करके अपनी गाढ़ी कमाई बचाते हैं। अपनी कमाई के पैसे बचाकर वे ऐसी जगह लगा दें जहाँ यह भी नहीं पता कि फायदा होगा भी या नहीं, तो डर लगना लाज़मी है। अगर फायदा हुआ तो ‘सोने पे सुहागा’, लेकिन अगर कोई फायदा न हुआ और पैसे ऐसे ही खराब हो गए, तो बिना वजह एक और टेंशन सिर पर आ गिरती है।

इसलिए अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल ज़रूर आएगा: “क्या पैसे वापस मिल जाएंगे अगर बालों में कोई फर्क न दिखे?” इसका जवाब है हाँ भी और ना भी। आइए इसे गहराई से समझते हैं कि Traya की रिफंड पॉलिसी (Refund Policy) असल में क्या कहती है।

Traya का रिफंड को लेकर क्या कहना है? Traya का कहना है कि आपको अच्छे नतीजे पाने के लिए उनका पूरा इलाज लेना होगा, जो कम से कम 5 से 8 महीने का होता है। पहले महीने में ही आपको कोई खास फर्क नहीं दिखेगा। आपको लगातार 5 से 8 महीने (या 1 साल) तक उनका कस्टमाइज्ड प्लान फॉलो करना होगा।

अगर आप उनका पूरा प्लान ईमानदारी से फॉलो करते हैं:

  • हर महीने अपने सिर (Scalp) की फोटोज अपलोड करते हैं…
  • उनकी दवाइयां + डाइट + रूटीन फॉलो करते हैं…
  • और फिर भी कोई रिजल्ट न मिले, तब जाकर आप रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

लेकिन ठहरिए! Traya के हिसाब से “रिजल्ट” का मतलब क्या है? उनके हिसाब से रिजल्ट का मतलब सिर्फ नए बाल उगना नहीं होता। इसमें ये बातें भी गिनी जाती हैं:

  1. बालों का झड़ना कम होना (Hair fall reduction)
  2. बालों का मोटा होना (Hair thickness improve hona)
  3. डैंड्रफ कम होना
  4. जितने बाल बचे हैं, उनका वैसे ही टिके रहना (Existing hair maintain hona)

मतलब साफ है: अगर आपको अपने बालों में थोड़ा सा भी सुधार (Improvement) दिखा, तो वे कह देंगे कि “रिजल्ट मिल गया है”, और ऐसे में रिफंड मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है।

क्या सच में रिफंड लेना आसान (Easy) है? अगर सच बोलूं तो बिल्कुल आसान नहीं है। रिफंड की शर्तें (Conditions) बहुत ज्यादा सख्त होती हैं:

  • आपको पूरा प्लान खरीदना और इस्तेमाल करना होगा।
  • सारी किट्स (Kits) बिल्कुल सही समय पर खरीदनी होंगी।
  • हर महीने तय समय पर बालों की फोटो भेजनी होगी।
  • हेयर कोच (Hair Coach) की सारी कॉल्स अटेंड करनी होंगी।
  • आपको कोई अंदरूनी बीमारी (जैसे थायरॉइड, एलोपेसिया आदि) नहीं होनी चाहिए।

अगर आपने इनका एक भी नियम (Rule) तोड़ा, तो आपका रिफंड तुरंत रिजेक्ट हो सकता है।

हमारी राय (Honest Warning): “कोई पैसे वापस नहीं मिलने वाले!” असलियत यह है कि वे आपको कहीं न कहीं अपनी शर्तों में उलझा ही लेंगे। इसे एक उदाहरण से समझिए: मान लीजिए आपने 1 तारीख (1.1.2026) को दवा लेना शुरू किया। अब आपकी 1 महीने की दवा खत्म होने वाली है। नई दवा आने में 5 से 6 दिन का समय लगता है। अगर आप दवा खत्म होने का इंतज़ार करते हैं और फिर ऑर्डर करते हैं,

तो नई दवा आने तक बीच में 5-8 दिन का गैप आ जाएगा। जैसे ही आपने 8 दिन दवा नहीं खाई, वे तुरंत कह देंगे “आपने बीच में गैप लिया है, दवा छोड़ दी थी, इसलिए नियम टूट गया।” और आपका रिफंड कैंसिल! आपको हमेशा अपनी दवा खत्म होने के 5-6 दिन पहले (यानी 25 तारीख को ही) नया ऑर्डर करना होगा।

इसलिए, Traya से पैसे वापस मिलने की उम्मीद न ही रखें तो बेहतर है। अगर आप रिस्क लेने और लगातार पैसा खर्च करने को तैयार हैं, तभी इस ट्रीटमेंट को शुरू करें।

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है | जानिए 7 बेहतरीन हेयर ऑयल और इनके फायदे

क्या Traya के कोई Side Effects होते हैं? (डरावना सच)

जी हाँ, बिल्कुल होते हैं! जब आप इनकी दी हुई किट (दवा, शैम्पू, सीरम) इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो शुरुआत में आपके बाल पहले से भी ज्यादा झड़ने लगते हैं।

  • The Shedding Phase (बालों का गिरना): शुरू के 1 महीने (या उससे ज्यादा) तक रोज़ 100 से ज्यादा बाल टूट कर गिरने लगते हैं। जब लोग घबराकर Traya से बात करते हैं, तो वे कहते हैं कि “यह नॉर्मल है, आपके कमजोर बाल झड़ रहे हैं ताकि नए आ सकें।” लेकिन सच यह है कि कुछ लोगों का कहना है कि वे पहले से भी ज्यादा गंजापन महसूस करने लगे थे और उन्हें लगा कि अब उनके बाल कभी वापस नहीं आएंगे। ऐसा करीब 30% लोगों के साथ होता है।
  • अन्य शारीरिक साइड इफेक्ट्स: कुछ लोगों ने सिर में भयंकर खुजली (Itching), सूखी त्वचा (Dry Skin), चकत्ते (Rashes) और हल्के चक्कर आने की भी शिकायत की है। बहुत ही कम मामलों में (कुछ दवाओं के कारण) कामेच्छा (Libido) में बदलाव की समस्या भी सामने आई है।

सबसे बड़ा सवाल: क्या Traya सच में काम करता है? (Honest Truth)

अब आते हैं उस सवाल की ओर जिसका आपको बेसब्री से इंतज़ार था क्या Traya से सच में बाल वापस आते हैं? क्या आपको इनका प्लान लेना चाहिए? हमने हज़ारों कमेंट्स और लोगों के रियल रिव्यूज (Reviews) को देखकर जो नतीजा निकाला है, वह यह है:

  • सफलता का रेट (Success Rate): Traya केवल 40% लोगों पर ही अपना असली असर दिखा पाया है।
  • क्या बाल वापस आएंगे? अगर आपके सिर के रोम छिद्र (Pores) अभी भी खुले हैं, तो केवल 20 से 30% उम्मीद है कि आपके उड़े हुए बाल वापस आ सकते हैं।
  • चिकना गंजापन (Total Baldness): अगर आपको लगता है कि आपके सिर के बाल पूरी तरह से गायब हो चुके हैं और चिकनाहट आ गई है, तो आप गलत दिशा में जा रहे हैं। आपको दोबारा वो बाल वापस मिलने वाले नहीं हैं जिसका सपना लेकर आप Traya का प्लान खरीदने वाले थे।

हकीकत (The Bitter Truth): यह आपके बालों का झड़ना, टूटना और रूसी (Dandruff) को खत्म कर सकता है। अगर आपके सिर पर बाल बचे हैं, तो यह केवल उनको ‘बचा’ सकता है। पर जो बाल एक बार जड़ से मर गए, वो किसी दवा से वापस आने वाले नहीं हैं।

ज़रा खुद सोचिए (Common Sense): अगर सच में Traya या कोई भी तेल गंजेपन को पूरी तरह दूर कर पाता, तो आज मुकेश अम्बानी और गौतम अडानी जैसे भारत के सबसे अमीर लोग गंजे क्यों होते? वो तो पूरी की पूरी Traya कंपनी खरीद सकते हैं! कपिल शर्मा जैसे बड़े अभिनेताओं को ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ (Hair Transplant) क्यों करवाना पड़ता?

इनकी वेबसाइट पर आपको हज़ारों कमेंट्स मिल जाएंगे जहाँ लोग कह रहे हैं, “हमको फर्क दिखा, हमारे बाल वापस आ चुके हैं।” पर सच कहूँ तो, उनमें से बहुत से रिव्यू पेड (Paid) होते हैं या उन्हीं की मार्केटिंग टीम का हिस्सा होते हैं।

आम आदमी के लिए सीधा सा जवाब: बाल झड़ना और रूसी खत्म करने तक यह ठीक है, लेकिन चिकने सिर पर बालों का वापस आना नामुमकिन है।

डॉक्टर की सलाह (Doctor’s Advice: क्या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट?) Traya Hair Treatment Review

अगर आप किसी भी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट (Skin & Hair Doctor) के पास जाएंगे, तो वे आपको कुछ कड़वी सच्चाइयां बताएंगे:

  • जादू की उम्मीद न करें: बालों का झड़ना (Hair Fall) और गंजापन (Male/Female Pattern Baldness) अक्सर जेनेटिक (Genetic) होता है। इसे पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता, सिर्फ धीमा (Delay) किया जा सकता है।
  • दवाइयां जीवन भर का कमिटमेंट हैं: Minoxidil जैसी दवाइयां तब तक ही काम करती हैं, जब तक आप उन्हें लगाते हैं। जिस दिन आप इन्हें लगाना छोड़ देंगे, आपके बचाए हुए बाल भी धीरे-धीरे झड़ने लगेंगे।
  • लाइफस्टाइल सबसे जरूरी है: कोई भी महंगी किट तब तक काम नहीं करेगी जब तक आप अपनी नींद पूरी नहीं करते, स्ट्रेस कम नहीं करते और जंक फूड खाना बंद नहीं करते।

डॉक्टर्स की साफ सलाह है: अगर आप शुरुआती स्टेज में हैं और लंबे समय तक ट्रीटमेंट का खर्च उठा सकते हैं, तभी इस रास्ते पर चलें।

निष्कर्ष (Conclusion): मेरी फाइनल राय

Traya कोई फ्रॉड (Scam) नहीं है, लेकिन यह कोई ‘संजीवनी बूटी’ भी नहीं है। यह एक मेडिकल ट्रीटमेंट है जिसे बहुत ही शानदार मार्केटिंग और बॉलीवुड स्टार्स के चेहरे के पीछे बेचा जा रहा है।

  • आपको Traya कब लेना चाहिए? अगर आपकी उम्र कम है, बाल अभी झड़ने शुरू हुए हैं, सिर पर छोटे बाल मौजूद हैं, और आपके पास हर महीने 2-3 हज़ार रुपये खर्च करने का बजट है।
  • आपको Traya कब नहीं लेना चाहिए? अगर आपका सिर चिकना हो चुका है, आप रोज़ाना दवाइयां खाने या सीरम लगाने का अनुशासन नहीं रख सकते, और आपका बजट टाइट है।

अपनी मेहनत की कमाई को सेलिब्रिटीज के विज्ञापन देखकर किसी भी कंपनी पर आँख बंद करके न लुटाएं। अपने दिमाग का इस्तेमाल करें, सच्चाई को समझें और अगर आपके रोम छिद्र (Pores) बंद हो चुके हैं, तो अपना पैसा बचाकर किसी अच्छे क्लिनिक से हेयर ट्रांसप्लांट (Hair Transplant) के बारे में सोचें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या Traya इस्तेमाल करना सेफ है?

ज्यादातर लोगों के लिए यह सेफ है क्योंकि इसमें आयुर्वेद और एलोपैथी का बैलेंस होता है। लेकिन कुछ लोगों को शुरुआत में ज्यादा बाल झड़ने (Shedding) और सिर में खुजली की समस्या हो सकती है।

क्या मैं Traya को बीच में छोड़ सकता हूँ? (What if I stop using Traya?)

अगर आप इसे बीच में छोड़ते हैं, तो जो बाल Minoxidil के सहारे उगे हैं या बचे हुए हैं, वे वापस झड़ना शुरू हो सकते हैं। इसे डॉक्टर की सलाह से धीरे-धीरे (Taper off) छोड़ना पड़ता है।

क्या Traya महिलाओं के लिए भी काम करता है?

हाँ, Traya महिलाओं के बालों के झड़ने (PCOS, Post-pregnancy hair fall) के लिए अलग से कस्टमाइज्ड प्लान बनाता है।

क्या Traya के 100% पैसे वापस (Refund) मिल जाते हैं?

रिफंड पॉलिसी बहुत सख्त है। अगर आप उनका 5-8 महीने का कोर्स बिना एक भी दिन छोड़े पूरा करते हैं और फिर भी कोई असर नहीं दिखता (बालों का गिरना कम होना, डैंड्रफ कम होना आदि), तभी रिफंड मिल सकता है। बीच में गैप करने पर रिफंड नहीं मिलता।


Spread the love

1 thought on “Traya Hair Treatment Review: क्या सच में Traya से बाल आते हैं या यह सिर्फ मार्केटिंग है?”

Leave a Comment