Dry Fruits For Weight Gain | वजन बढ़ाने के लिए 4 पावरफुल ड्राई फ्रूट्स कॉम्बिनेशन


वजन बढ़ाना उतना भी मुश्किल नहीं है जितना लोग यह सोचते है की वजन बढ़ाना बहुत मुश्किल है | अब हम आपको बताएंगे की वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं। अगर आप भी Dry Fruits For Weight Gain के लिए ढूंढ रहे हैं और यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वजन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स लेने चाहिए, तो आपकी तलाश यहां पर खत्म होती है। क्योंकि आज हम आपको वजन बढ़ाने के लिए कुछ बेस्ट और सुपर ड्राई फ्रूट्स कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जो न केवल आपके वजन को 30 दिनों के अंदर 5 से 10 किलो तक बढ़ाने में मदद करेंगे |

Dry Fruits For Weight Gain

बल्कि आपके शरीर को ताकत और जोश से भी भर देंगे। ड्राई फ्रूट्स सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत को हर तरह से सुधारने के लिए भी बेहतरीन माने जाते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, शरीर को ऊर्जा देते हैं, और आपकी त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाते हैं।

Dry Fruits For Weight Gain | वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं घरेलू उपाय

अगर आप सच में अपने वजन को बढ़ाने के लिए सीरियस हैं और अपने पतले-दुबलेपन से परेशान हो चुके हैं, तो मैं आपको यह सुझाव देना चाहूंगा कि महंगी दवाइयों के चक्कर में पड़ने से बेहतर है कि आप वजन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय को अपनाएं और हमारे द्वारा बताए गए ड्राई फ्रूट्स कॉम्बिनेशन को एक बार ज़रूर आज़माएं। मैं यकीन दिला सकता हूं कि यह आपके वजन को नेचुरल तरीके से बढ़ाने में मदद करेगा।

बस शर्त यह है कि आपको इस ड्राई फ्रूट्स कॉम्बिनेशन को सही तरीके से और बिना रुके 1 से 2 महीने तक नियमित रूप से लेना होगा। कुदरत की बनाई हुई कोई भी चीज़ ऐसी नहीं है जो आपको फायदा न दे। भले ही इसमें थोड़ा समय लगे, लेकिन ये आपके शरीर को नेचुरल तरीके से पोषण देकर हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करती है।


वजन बढ़ाने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए | vajan badhane ke upay

तो चलिए अब जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के कॉम्बिनेशन के बारे में, जो आपकी सेहत और वजन दोनों को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। और यह पूरी तरह से सुरक्षित है, इसे लेने के बाद आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी और यह बिल्कुल नेचुरल तरीके से आपका वजन बढ़ाएगा।

1. घर पर बनाए ड्राई फ्रूट्स का: वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर

Weight gain ke liye dry fruits

अगर आपने पहले कभी बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया है, तो आपको पता ही होगा कि जब तक आप उन्हें लेते रहते हैं, तब तक आपका वजन तेजी से बढ़ता है। लेकिन जैसे ही आप उन्हें खाना बंद करते हैं, कई बार उनके साइड इफेक्ट्स सामने आने लगते हैं और आपका वजन फिर से कम होने लगता है | साथ ही, कुछ प्रोटीन पाउडर ऐसे भी होते हैं जो वाकई अच्छे होते हैं, लेकिन हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठते क्योंकि उनकी कीमत काफी ज्यादा होती है।

यही वजह है कि आपको अपने घर पर ही एक नेचुरल, केमिकल-फ्री और नेचुरल प्रोटीन पाउडर तैयार करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स का घर पर बना प्रोटीन पाउडर में न कोई केमिकल होता है और न ही कोई हानिकारक तत्व। और सबसे खास बात यह है कि इसे बनाते समय आपको पूरी तरह से ये पता होता है कि इसमें क्या मिलाया जा रहा है। यह पाउडर न केवल आपका वजन बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि इसके कई और भी हेल्थ बेनेफिट्स मिलते है।

वजन बढ़ाने के लिए सबसे असरदार ड्राई फ्रूट्स की लिस्ट:

  • 100 ग्राम – बादाम
  • 100 ग्राम – काजू
  • 100 ग्राम – अखरोट
  • 50 ग्राम – मिल्क पाउडर
  • 50 ग्राम – ओट्स
  • 2 चम्मच – चिया बीज
  • 100 ग्राम – मूँगफली
  • 100 ग्राम – कद्दू के बीज
  • 10 – हरी इलायची
  • 1 बड़ा चम्मच – पटसन के बीज
  • 1 बड़ा चम्मच – अश्वगंधा

प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का-हल्का भून लें ताकि उनका नमीपन (गिला पन) खत्म हो जाए।
  2. भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को ठंडा होने दें।
  3. अब इन सभी सामग्री को एक ग्राइंडर में डालें और बारीक पाउडर बना लें।
  4. पाउडर बनने के बाद इसे एक साफ और सूखे कांच के डिब्बे में भरकर स्टोर करें।

इस्तेमाल कैसे करें:

हर रोज रात के वक़्त 1 गिलास हल्के गुनगुने दूध में 1 बड़ा चम्मच इस प्रोटीन पाउडर को मिलाएं और पिएं। इसे लगातार 1 महीने तक लेने से आपको अपने वजन में बढ़ोतरी दिखने लगेगी।

ध्यान देने योग्य बातें:

  • यह पाउडर सर्दियों में लेने के लिए सबसे अच्छा है क्योंकि यह शरीर को गर्माहट देता है।
  • गर्मियों में इसे लेने से कुछ लोगों को त्वचा पर जलन या खुजली हो सकती है।
  • अगर आपको ऐसा लगे, तो इसे तुरंत बंद कर दें।अगर इसका सेवन करने के बाद कोई समस्या न हो, तो आप इसे रोजाना जारी रखें।

यह घर पर बना प्रोटीन पाउडर न केवल वजन बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि इसमें इस्तेमाल किए गए सभी सामग्री आपके शरीर को अतिरिक्त पोषण भी देंगे। इसे आजमाकर देखें और प्राकृतिक तरीके से अपना वजन बढ़ाएं।


2. वजन बढ़ाने के लिए मिल्क शेक

अब हम आपको जो ड्राई फ्रूट का मिल्क शेक बताने जा रहे हैं, वह न सिर्फ आपके स्वाद को खुश कर देगा बल्कि आपकी सेहत के लिए भी एक बेहतरीन टॉनिक साबित होगा। यह मिल्क शेक हर मौसम और हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार पीने के बाद आप सुबह की चाय या कॉफी को भूल जाएंगे।

वजन बढ़ाने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए

इस खास मिल्क शेक के फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं:

  • यह न सिर्फ आपका वजन बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि आपके शरीर को अंदर से ताकत भी देगा।
  • इसके रोज़ाना सेवन से आपकी त्वचा में एक अलग ही चमक आ जाएगी।
  • आपके पिचके हुए गाल भरने लगेंगे और आपको अपने अंदर एक नई ताजगी महसूस होगी।
  • आपकी हड्डिया मजबूत होने लगेगी आपके बाल चमक उठेगें |

सबसे बड़ी बात यह है कि इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। चाय या कॉफी की जगह अगर आप इस हेल्दी और स्वादिष्ट मिल्क शेक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे, तो आप कुछ ही दिनों में इसके फायदे खुद महसूस करेंगे। चलिए, अब जानते हैं इस जबरदस्त ड्राई फ्रूट मिल्क शेक को बनाने का तरीका।

  • 50 ग्राम – मूँगफली
  • 4 – खजूर
  • 5 – बादाम
  • 5 – काजू
  • 2 – अखरोट
  • 1 गिलास – दूध
  • 1 – केला
  • 2 चम्मच – शहेद
  • 2 – हरी इलायची

सबसे पहले आपको मूँगफली, खजूर, बादाम, अखरोट, और काजू को रातभर पानी में भिगोकर रखना है। इससे ये सभी ड्राई फ्रूट्स नरम हो जाएंगे और उनके पोषक तत्व अधिक प्रभावी हो जाएंगे। सुबह के समय इन्हें पानी से निकाल लें और 1 गिलास दूध में डालें। अब इसमें 1 केला, 2 चम्मच शहद, और 2 हरी इलायची डालकर सभी चीजों को ग्राइंडर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब आपका स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर ड्राई फ्रूट मिल्क शेक तैयार है!

इसे हर रोज सुबह के वक्त पीना शुरू करें। कुछ ही दिनों में आपको अपने वजन में तेजी से बदलाव दिखने लगेगा, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। साथ ही, यह न सिर्फ वजन बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में सुधार भी लाएगा। यह मिल्क शेक आपकी दिनचर्या का एक ऐसा हिस्सा बन जाएगा, जिसे छोड़ना आप कभी नहीं चाहेंगे।


3. वजन बढ़ाने के लिए खजूर काजू और बादाम

वजन बढ़ाने के लिए खजूर एक पावरफुल ड्राई फ्रूट है अक्सर लोग खजूर को केवल स्वाद और मिठास के लिए खाते हैं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से और नियमित रूप से लिया जाए, तो यह न केवल आपके वजन को बढ़ा सकता है, बल्कि शरीर को ऊर्जा और पोषण भी दे सकता है। और इसकी खास बात यह है कि खजूर का असर आपकी आवश्यकता के अनुसार होता है यह वजन बढ़ाने और घटाने, दोनों में मदद कर सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए

खजूर भले ही एक छोटा-सा ड्राई फ्रूट हो, लेकिन इसके फायदों की गिनती करना मुश्किल है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी हेल्थ से जुड़ी हजारों समस्याओं को ठीक करने की क्षमता रखते हैं। खजूर को अगर काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाया जाए, तो यह उन लोगों के लिए एक शक्तिशाली कॉम्बिनेशन बन जाता है, जो वजन बढ़ाने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं लेकिन फिर भी सफल नहीं हो पाते।

यह मिश्रण शरीर को न केवल जरूरी पोषण देता है, बल्कि मसल्स को मजबूती, इम्यून सिस्टम को बढ़ावा, और दिनभर की थकान को दूर करने में भी मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए खजूर, काजू और बादाम को सही अनुपात में मिलाकर इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद है। अब आगे हम आपको बताएंगे कि इस खजूर के कॉम्बिनेशन को कब और कैसे लेना चाहिए, ताकि आपको इसका पूरा फायदा मिल सके।

इस्से भी पढ़े – मोटापा कैसे कम करें

कैसे करें खजूर, काजू और बादाम का सही उपयोग?

हर रोज रात के समय 1 गिलास गर्म दूध में 3-4 खजूर (बीज निकालकर) डालें। अब इसमें 5 बादाम और 5 काजू भी डालें। इन सभी को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि इनके पोषक तत्व दूध में अच्छी तरह घुल जाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे हल्का ठंडा होने दें। जब दूध पीने लायक ठंडा हो जाए, तब सबसे पहले काजू, बादाम और खजूर को चबाकर खाएं और फिर ऊपर से इस दूध को पी लें।

यह मिश्रण न केवल आपके वजन बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि अगर आप एक पुरुष हैं, तो इससे आपकी वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा में भी सुधार हो सकता है। साथ ही, यह आपके शरीर को दिनभर ऊर्जा से भरा रखेगा। खजूर, काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स दूध के साथ मिलकर आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने, थकान को दूर करने, और आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाने में सहायक होंगे। इसे रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल करें, खासतौर पर सर्दियों के मौसम में, और 1 महीने में ही आप इसके सकारात्मक परिणाम देखेंगे

ध्यान देने योग्य बातें:

  • अगर आप यह मिश्रण लेते हैं, तो बाकी डाइट संतुलित और हेल्दी रखें।
  • इसे हर रोज लेने से पहले अपने शरीर की सहनशीलता पर ध्यान दें।
  • अगर ज्यादा गर्मी महसूस हो (खासकर गर्मियों में), तो मात्रा कम करें।
  • जिन लोगों को लैक्टोज इन्टॉलरेंस (दूध से एलर्जी) है, वे इसे नहीं ले सकते।

4. वजन बढ़ाने के लिए काजू बादाम अखरोट किशमिश

अब हम बात करते हैं उन लोगों की जिनके पास समय की कमी रहती है। आज के व्यस्त जीवनशैली में यह आम समस्या बन गई है कि लोग सही से नाश्ता नहीं कर पाते या समय पर खाना नहीं खा पाते। ऐसे में उनके लिए काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट साबित हो सकता है।

इसे अपने आहार में शामिल करना भी बेहद आसान है। हर रोज रात के समय 7 काजू, 7 बादाम, 10 किशमिश और 2 अखरोट को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह खाली पेट सबसे पहले इन सभी ड्राई फ्रूट्स को खा लें और ऊपर से वही पानी पी लें जिसमें आपने इन्हें भिगोया था। यह न केवल आपके वजन को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि आपको पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रखेगा।

यदि आप इस ड्राई फ्रूट्स के साथ एक गिलास दूध भी पी लेते हैं, तो इसका फायदा और अधिक बढ़ जाएगा। यह संयोजन खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी सेहत को सुधारना चाहते हैं। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और 1 महीने में खुद सकारात्मक बदलाव महसूस करें।



Leave a Comment