Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें


Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe : चेहरे पर पिंपल्स होना आज के समय में एक आम समस्या बन गई है, लड़के से लेकर लड़कियों तक किसी को भी पिंपल्स हो सकते हैं। पिंपल्स न सिर्फ हमारी त्वचा की खूबसूरती खराब करते हैं बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी कम करता हैं। वैसे तो पिंपल्स हटाने के लिए बाजार में कई तरह के क्रीम फेसवॉश मौजूद हैं, लेकिन घरेलू उपाय चेहरे के लिए सबसे नेचुरल साबित होते हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe

इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर हमारे चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं और साथ ही 10 असरदार घरेलू उपायों के बारे में भी जो पिंपल्स को कम करने में आपकी मदद करेंगे तो चलिए अब आगे जानते है पिंपल्स कैसे हटाए और पिंपल्स होनें के कारण…


Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें

हमारे चेहरे पर पिंपल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। हम नीचे एक-एक करके उनके बारे में विस्तार से जानेंगे कि चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं और इसका क्या कारण है?

  • हॉर्मोन का बदल ना
  • खानपान में गड़बड़ी
  • तनाव
  • गंदगी और त्वाचा की देखभाल की कमी
  • अन्य कारण

हॉर्मोन का बदल ना

हमारे शरीर में हार्मोन होते हैं और वे समय के साथ बदलते रहते हैं, और जब हार्मोन बदलते हैं तो हमारा चेहरा अधिक तेल का उत्पादन करने लगता है जिसके कारण हमारे चेहरे के छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे हमारे चेहरे पर सूजन और मुंहासे हो जाते हैं।

खानपान में गड़बड़ी:

अक्सर हम जो भी खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर हमारे चेहरे पर दिखने लगता है। और ऐसा तब होता है जब हम ज़्यादा तेल-मसालेदार खाना खाते हैं, इसके अलावा हम जंक फ़ूड, चॉकलेट या डेयरी उत्पादों का सेवन ज़्यादा करते हैं, यही पिंपल्स की वजह बनता है। अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि “क्या खाने से पिंपल्स होते हैं” इसका जवाब है हां, गलत चीज़ खाने से पिंपल्स होते हैं।

तनाव (Stress)

आज के समय में हर कोई तनाव से घिरा हुआ है और जो लोग तनाव में रहते हैं उन्हें पिंपल्स होने का खतरा रहता है इसलिए जितना हो सके तनाव से दूर रहें।

गंदगी और चेहरे की देखभाल की कमी

अगर आप हर सुबह, शाम और रात को अपने चेहरे को ठीक से साफ नहीं करते हैं, तो आपके चेहरे के रोमछिद्रों में धूल, तेल और गंदगी जमा हो जाती है, जो फिर हमारे चेहरे पर कील-मुंहासों को जन्म देती है। रात को सोने से पहले मेकअप हटाना भी ज़रूरी है, नहीं तो मेकअप भी कील-मुंहासों का कारण बन सकता है।

अन्य कारण

कभी-कभी पिंपल्स का कारण आपके माता-पिता भी हो सकते हैं। अगर आपके माता-पिता को कभी पिंपल्स की समस्या रही होगी तो संभव है कि आपको भी यह समस्या हो।

ये थे पिंपल्स होने के कुछ कारण, आइए अब जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो Chehre Se Pimple Kaise Hataye की इस समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगे।


Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | पिंपल्स कैसे हटाए 10 घरेलू उपाय

Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें

1. नीम के पत्ते से, पिंपल्स कैसे हटाए

एक समय था जब क्रीम और फेसवॉश जैसी चीजें उपलब्ध नहीं थीं, उस समय के लोग नीम के पत्ते या नीम का पेस्ट लगाकर त्वचा और शरीर से जुड़ी समस्याओं का इलाज करते थे। नीम का इस्तेमाल आज भी भारतीय चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से पर पिंपल्स और दाने हो रहे हैं तो आपको नीम का पेस्ट इस्तेमाल करना चाहिए। नीम का पेस्ट हमारे चेहरे पर चमक भी लाता है और पिंपल्स को पूरी तरह से खत्म करने की ताकत रखता है।

नीम का पेस्ट कैसे इस्तेमाल करें: नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे पिंपल्स वाली जगह या पूरे चेहरे पर लगाएं। अब इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें जब यह अच्छे से सूख जाए तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। इस नीम के पेस्ट को आप हर रोज़ एक बार सुबह या शाम को लगा सकते हैं। इस बात का भी ख्याल रखें नीम का पेस्ट लगाने के बाद चेहरे पर कोई और प्रोडक्ट न लगाएं, ताकि त्वचा पर इसका बुरा असर ना पड़े।

2. एलोवेरा जेल

Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें

एलोवेरा जेल से पिंपल्स कैसे हटाए : जिस तरह से नीम हमारे कील-मुंहासों के लिए फायदेमंद साबित होता है, उसी तरह एलोवेरा जेल भी हमारी त्वचा से जुड़ी सभी समस्याओं में फायदा पहुंचाता है। अगर आप हर रात सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासे और दाग-धब्बे पूरी तरह से ठीक होने लगेंगे। और इसके साथ ही आपके चेहरे पर चमक आएगी और यह आपके चेहरे पर पिंपल्स के निशान को कम करने में भी मदद करेगा।

एलोवेरा जेल कैसे लगाये : एलोवेरा जेल में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर या पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, आप चाहें तो इस जेल को पूरी रात भी अपने चेहरे पर लगा रहने दे सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल को दिन में दो बार लगाना सबसे अच्छा होता है, एक बार सुबह और एक बार रात में। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप इसे सिर्फ एक बार भी लगा सकते हैं।

3. शहद और दालचीनी का पेस्ट

Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें

शहद और दालचीनी पाउडर हमारे चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर आपके चेहरे पर ब्लैक हेड्स या व्हाइट हेड्स जैसी समस्याएँ हैं, तो यह कुछ ही समय में उन्हें पूरी तरह से खत्म कर देगा।

कैसे इस्तेमाल करें: शहद और दालचीनी पाउडर को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे पूरे चेहरे या पिंपल्स वाली जगह पर लगाएँ। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपना चेहरा धो लें।

4. नींबू का रस

Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें

और पढ़े – घर पर ब्लैकहेड्स को निकालने का तरीका

नींबू के रस में विटामिन सी होता है जो हमारे चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासों को बहुत जल्दी सुखा देता है और हमारा चेहरा चमकदार हो जाता है। कुछ दिनों तक इसका प्रयोग करने से हमारे चेहरे पर मौजूद सभी कील-मुहांसे और दाग-धब्बे जड़ से खत्म होने लगते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें: एक नींबू लें और उसका रस निकाल लें। अब इस रस को रूई की मदद से अपने पिंपल पर लगाएं और 10 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। आपको इस रस का इस्तेमाल हफ़्ते में सिर्फ़ 3 दिन ही करना चाहिए और इसे लगाने के बाद कभी भी धूप में न निकलें क्योंकि इससे आपका चेहरा धूप के प्रति संवेदनशील हो सकता है। अगर चेहरे पर नींबू का रस लगाने के बाद जलन हो रही है तो इसे तुरंत धो लें।

5. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी हमारे चेहरे पर मौजूद तेल को कम करती है, जिसके कारण यह कुछ ही हफ्तों में चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासों को कम करने में मदद करती है। पिंपल्स कैसे हटाए

कैसे इस्तेमाल करें: एक कांच के बर्तन में मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आप इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं।

6. हल्दी और चंदन का पेस्ट

हल्दी और चंदन दोनों ही हमारे चेहरे के लिए वरदान हैं। जब किसी घर में शादी होती है तो हल्दी और चंदन का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। आपने कई बार देखा होगा कि जब हल्दी और चंदन का इस्तेमाल किया जाता है तो दुल्हे-दुल्हन के चेहरे पर चमक आने लगती है और रातों-रात छोटे-छोटे पिंपल्स कम होने लगते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी छोटे-छोटे पिंपल्स हैं तो आपको इसे जरूर लगाना चाहिए। चंदन चेहरे पर चमक लाता है और चेहरे को ठंडा रखने में मदद करता है जिससे कील-मुंहासे कम होने लगते हैं। हल्दी कील-मुंहासों और कील-मुंहासों के निशानों को कम करने में मदद करती है।

कैसे इस्तेमाल करें: हल्दी और चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और जब यह सूख जाए तो अपना चेहरा धो लें। आप इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर बार-बार लगाने से चेहरे का रंग थोड़ा पीला पड़ सकता है, इसलिए इसे हफ्ते में सिर्फ दो बार ही लगाएं

7. बर्फ से, पिंपल्स कैसे हटाए

Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें

अगर आपके चेहरे पर बड़े-बड़े पिंपल्स हो रहे हैं तो आपको एक कॉटन के कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर पिंपल्स पर रखना चाहिए और 10 मिनट तक लगाना चाहिए। आप ऐसा दिन में एक बार कर सकते हैं। आपके पिंपल्स पहले ही दिन से कम होने लगेंगे।

8. शहद

Pimple Kaise Hataye Gharelu Nuskhe | रातों रात पिंपल्स कैसे दूर करें

शहद से पिंपल्स कैसे हटाए : अगर आप रोजाना 20 से 30 मिनट के लिए पूरे चेहरे पर शहद को लगाते हैं तो शहद आपके पिंपल को पूरी तरह से सुखा देता है और इसके साथ ही अगर आपके चेहरे पर छोटे-छोटे निशान हैं तो उन्हें भी कम कर देता है।

9, बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा चेहरे की डेड स्किन को हटाकर पोर्स को साफ करता है। यह हमारे चेहरे पर मौजूद ऑयल को भी कम करता है जिससे पिंपल्स की समस्या पूरी तरह से ठीक होने लगती है। बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। और 5-10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

10. ग्रीन टी से, पिंपल्स कैसे हटाए

ग्रीन टी हमारे चेहरे पर जमा गंदगी को साफ करती है और पिंपल्स में होने वाले बैक्टीरिया को मारकर त्वचा को साफ करती है और जलन को कम करती है। सबसे पहले ग्रीन टी को उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने दें और इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर अपना चेहरा धो लें।


निष्कर्ष

इन 10 पिंपल्स कैसे हटाए घरेलू उपायों से आप आसानी से अपने पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं। ये सभी घरेलू उपाय प्राकृतिक हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं, अगर आपको पिंपल्स या किसी अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके बताएं, हम बहुत जल्द आपके कमेंट का जवाब देंगे


Leave a Comment