चेहरा चाहे कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, अगर होंठ काले और फटे हुए नज़र आएं, तो खूबसूरत से खूबसूरत चेहरा भी फीका लगने लगता है। अगर आपके भी होंठ काले और बेजान हो चुके हैं, और आप केवल 1 हफ्ते में अपने होंठों को कोमल, सॉफ्ट और गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको Lips Ko Pink Kaise Kare के 5 असरदार घरेलू उपाय बताएंगे। इनकी मदद से आपके होंठ बिना किसी दवा या क्रीम के, घर पर ही गुलाबी और आकर्षक नज़र आने लगेंगे।
होंठ काले क्यों होते हैं (Causes of Dark Lips):

सबसे बड़ा सवाल यह है कि होंठ काले क्यों होते हैं? इसके पीछे एक या दो नहीं, बल्कि कई वजहें होती हैं। आज हम इन्हीं वजहों के बारे में एक-एक करके विस्तार से बताएंगे।
- मौसम में बदलाव:
अक्सर आपने देखा होगा कि जैसे ही मौसम बदलता है, हमारी स्किन और होंठ सूखने लगते हैं। इस कारण होंठ फटने लगते हैं, और धीरे-धीरे काले और बेजान हो जाते हैं। - पानी की कमी:
जो लोग पानी कम पीते हैं, उनके होंठ और चेहरे पर सबसे पहले इसका असर दिखाई देता है। कम पानी पीने से होंठ और चेहरा ड्राई होने लगता है, और देखते ही देखते होंठ काले और फटने लगते हैं। - धूप का असर:
जब आप घर से बाहर निकलते हैं और धूप सीधे आपके चेहरे पर पड़ती है, तो होंठ रूखे और बेजान होने लगते हैं। धूप के कारण होंठ काले होने की संभावना भी बढ़ जाती है। - स्मोकिंग:
जो लोग बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, उनके होंठ काले होना आम बात है। स्मोकिंग से निकलने वाला काला धुआं और चिपचिपा पदार्थ होंठों पर चिपक जाता है, जिससे होंठ काले होने लगते हैं। - दवाओं का असर:
अगर आप किसी बीमारी की दवा खा रहे हैं और वह दवा बहुत स्ट्रॉन्ग है, तो इससे भी होंठ फटने और काले होने की संभावना बढ़ जाती है।
और पढ़े: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय
काले होठों को गुलाबी कैसे करें घरेलू नुस्खे |
आखिरकार, अब वह वक्त आ चुका है जिसका आपको इंतज़ार था! अब आप घर पर ही केवल 7 दिनों में काले होंठों को गुलाबी कैसे करें यह जानने वाले हैं। आज हम आपको एक-एक करके Lips Pink Kaise Kare के बारे में बताएंगे। इनमें से कोई भी एक होठों को गुलाबी करने का तरीकाआज से ही आज़माना शुरू करें, और केवल 7 दिनों के अंदर फर्क देखें। तो चलिए, अब आगे जानते हैं होठों को गुलाबी करने का आसान तरीका |
1. शुगर और शहद स्क्रब

शुगर और शहद का स्क्रब आपके होंठों को नेचुरल तरीके से मॉइस्चराइज करता है। इसकी वजह से होंठों की ऊपरी काली परत हटने लगती है, और अंदर की नई कोशिकाएं (cells) उनकी जगह ले लेती हैं। यानी, ऊपर की पुरानी त्वचा हटने लगती है, और नई त्वचा आने लगती है। इससे आपके होंठ बहुत ही खूबसूरत, गुलाबी और कोमल नज़र आने लगते हैं।
शुगर और शहद स्क्रब बनाने की विधि:
- आधा चम्मच शुगर लें और थोड़ा सा शहद लें।
- दोनों को एक-दूसरे में अच्छे से मिला लें।
- अब इस स्क्रब को अपने होंठों पर लगाएं और हल्के-हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक मसाज करें।
- इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें।
- 30 मिनट बाद होंठों को धो लें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते भर तक दोहराएं, और आप देखेंगे कि आपके होंठों का कालापन दूर होकर वे गुलाबी और आकर्षक नज़र आने लगेंगे।
और पढ़े: चेहरे के दाग धब्बे हटाने का तरीका
2. चुकंदर का रस और नारियल तेल का लिप बाम

चुकंदर हमारे होंठों को पिंक यानी गुलाबी बनाने का काम करता है, और नारियल का तेल होंठों पर जमी पपड़ी और सूखेपन को दूर करता है। अगर आपके भी होंठ फट रहे हैं, काले पड़ने लगते हैं, या बेजान हो चुके हैं, तो चुकंदर का रस और नारियल का तेल आपके होंठों के लिए एक बेस्ट घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है।
चुकंदर और नारियल तेल का लिप बाम बनाने की विधि:
- 1 चुकंदर लें और उसका जूस निकाल लें।
- 5-6 चम्मच चुकंदर के जूस में 2-3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
- दोनों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- इस मिश्रण को एक कांच की छोटी डिब्बी में भरकर फ्रिज में रख दें।
इस्तेमाल करने का तरीका:
- हर रोज रात को सोने से पहले इस लिप बाम को अपने होंठों पर लगाएं।
- 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे पूरी रात लगा रहने दें।
केवल 5 दिनों में ही आप देखेंगे कि आपके होंठ गुलाबी और कोमल नज़र आने लगेंगे। फटे हुए होंठ फिर से रिपेयर होकर सॉफ्ट और मुलायम हो जाएंगे।
3. एलोवेरा जेल से Lips Ko Pink Kaise Kare

एलोवेरा जेल जिस तरह से हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह यह हमारे होंठों के लिए भी बहुत कारगर साबित होता है। जब आप हर रोज रात को सोने से पहले ताज़ा एलोवेरा जेल अपने होंठों पर लगाते हैं, तो यह पूरी रात हमारे होंठों को हीलिंग और रिपेयर करने का काम करता है। इससे होंठ फटने से बचते हैं और धीरे-धीरे गुलाबी होने लगते हैं।
वैसे तो मार्केट में कई तरह के एलोवेरा जेल मौजूद हैं, लेकिन अगर आपको घर पर ताज़ा एलोवेरा जेल मिल जाए, तो यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
ताज़ा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने का तरीका:
- एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसका जेल निकाल लें।
- इस जेल को अपने होंठों पर लगाएं और पूरी रात लगा रहने दें।
- इस प्रक्रिया को लगातार 10 दिनों तक दोहराएं।
केवल 10 दिनों में ही आप देखेंगे कि आपके होंठ गुलाबी और कोमल नज़र आने लगेंगे।
अगर आपको ताज़ा एलोवेरा जेल नहीं मिलता है, तो आप किसी अच्छी कंपनी का एलोवेरा जेल खरीदकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. अनार के दाने का पेस्ट

अनार के दाने से बना पेस्ट होंठों को फटने से बचाने और गुलाबी बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब आप इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके होंठों को नेचुरल तरीके से पिंक बनाने का काम करता है और उन्हें फटने से भी बचाता है।
अनार के दाने का पेस्ट बनाने की विधि:
- सूखे हुए अनार के दाने लें। यह आपको ऑनलाइन या किसी पंसारी की दुकान से आसानी से मिल जाएंगे।
- इन दानों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
- दूध के ऊपर से मलाई उतारकर इसमें मिलाएं।
- दोनों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
इस्तेमाल करने का तरीका:
- इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं और 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- 20 मिनट बाद होंठों को धो लें।
इस प्रक्रिया को हफ्ते में 4-5 बार दोहराएं, और आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके होंठ गुलाबी और कोमल नज़र आने लगेंगे।
5. नींबू और ग्लिसरीन का लेप
फटे और काले होंठों के लिए नींबू और ग्लिसरीन का लेप बहुत कारगर साबित होता है। नींबू आपके होंठों को अंदर से रिपेयर करके नई कोशिकाएं (cells) लाने का काम करता है, वहीं ग्लिसरीन होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद करता है।
नींबू और ग्लिसरीन का लेप बनाने की विधि:
- आधे नींबू का रस निकालें।
- इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाएं।
- दोनों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
इस्तेमाल करने का तरीका:
- इस मिश्रण को रात को सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं।
- इसे पूरी रात लगा रहने दें।
- सुबह होंठों को धो लें।
इस प्रक्रिया को लगातार 10 दिनों तक दोहराएं। देखते ही देखते आपके होंठ फटने बंद हो जाएंगे, और आपके लिप्स गुलाबी और मुलायम नज़र आने लगेंगे।
होंठों को गुलाबी रखने के टिप्स:
- धूप में होठों को ढककर रखें
- धूम्रपान और तंबाकू से बचें
- होठों को हाइड्रेट रखें







