ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय: गर्मियों में स्किन केयर रूटीन के 7 आसान टिप्स

Spread the love

ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय: हेलो दोस्तों, सर्दियां जा चुकी हैं, और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। लेकिन गर्मी का ये मौसम अपने साथ एक बड़ी परेशानी भी लाता है ऑयली स्किन! जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, चेहरा चिपचिपा और ऑयली होने लगता है। ऑयली स्किन कैसी होती है? ये वो स्किन है, जिसमें ज्यादा सीबम बनता है, जिससे चेहरा चमकने लगता है, पिंपल्स, दाग-धब्बे, और कालापन बढ़ जाता है। घर से बाहर निकलते ही पसीना और धूल-मिट्टी चेहरे पर चिपक जाती है, और ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं। नतीजा? चेहरे पर सूजन और पिंपल्स की समस्या! ऐसे में शीशे में अपना चेहरा देखकर मन उदास हो जाता है ना मेकअप टिकता है, ना कॉन्फिडेंस रहता है।

ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय

बाहर जाने का मन नहीं करता, और हर बार यही सवाल मन में आता है कि ऑयली चेहरे के लिए क्या करें, ऑयली चेहरे पर क्या लगाएं, या ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?

लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं, दोस्तों! मैं समझता हूं कि ये चिपचिपाहट और पिंपल्स आपको कितना परेशान करते हैं। इसलिए आज मैं आपके लिए गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के 10 आसान घरेलू उपाय लेकर आया हूं। ये टिप्स न सिर्फ चेहरे की चिपचिपाहट कैसे दूर करें में मदद करेंगे, बल्कि आपकी स्किन को ग्लोइंग और बेदाग भी बनाएंगे। तो चलिए, अपनी स्किन को चमकदार बनाने की शुरुआत करते हैं!

और पढ़े: चेहरे पर काले दाग-धब्बे हटाने का घरेलू उपाय | 7 दिनों में दिखेगा फर्क

Table of Contents

ऑयली स्किन होने के कारण (Skin Oily Kyon Hoti Hai)

ऑयली स्किन होने के कारण

दोस्तों, ऑयली स्किन होने के कारण एक या दो नहीं, बल्कि कई सारी वजहें हो सकती हैं। हम हर रोज कुछ न कुछ ऐसी गलतियां करते रहते हैं, जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर ऑयल बढ़ने लगता है। और हमें पता भी नहीं चलता कि हम क्या गलतियां कर रहे हैं | आइए, इन वजहों को एक-एक करके विस्तार से समझते हैं। उसके बाद हम जानेंगे कि ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए क्या करें, ताकि आपकी स्किन चमकदार और ऑयल-फ्री हो सके।

1. माता-पिता से (जेनेटिक्स)

अगर आपके माता-पिता, दादा-दादी, या घर में किसी को ऑयली स्किन की प्रॉब्लम रही है, तो ये आपको भी हो सकती है। साइंस कहती है कि हमारी स्किन में तेल बनाने वाली ग्रंथियां (सेबेशियस ग्लैंड्स) जेनेटिक्स से प्रभावित होती हैं। अगर ये ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हैं, तो चेहरा ऑयली बन सकता है।

2. हॉर्मोनल बदलाव

जब हम टीनएज में कदम रखते हैं, या लड़कियों में प्रेगनेंसी और पीरियड्स के दौरान, हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। साइंस के मुताबिक, टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन सेबेशियस ग्लैंड्स को उत्तेजित करता है, जिससे ज्यादा तेल बनता है। इसीलिए टीनएज में चेहरा ज्यादा ऑयली हो जाता है।

3. गलत डाइट

ज्यादा तैलीय खाना, जंक फूड, और डेयरी प्रोडक्ट्स (जैसे दूध, पनीर) खाने से भी स्किन ऑयली हो सकती है। साइंस कहती है कि डेयरी प्रोडक्ट्स में एक हॉर्मोन (IGF-1) होता है, जो तेल प्रोडक्शन बढ़ाता है। तैलीय खाना खाने में स्वादिष्ट लगता है, लेकिन ये ऑयली स्किन का बड़ा कारण बनता है।

4. गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स

कई लोग खूबसूरत दिखने के लिए उलटी-सीधी क्रीम या ऑयल-बेस्ड प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स स्किन को और ऑयली बनाते हैं। साइंस के मुताबिक, ऑयल-बेस्ड प्रोडक्ट्स स्किन के पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे तेल बाहर नहीं निकल पाता और चेहरा चिपचिपा हो जाता है।

5. धूप का असर

गर्मियों में धूप और पसीना स्किन को ऑयली बनाते हैं। जो लोग दिनभर धूप में काम करते हैं, उनके चेहरे पर ज्यादा तेल बनता है। साइंस कहती है कि धूप से स्किन डिहाइड्रेट होती है, और इसे बैलेंस करने के लिए स्किन ज्यादा तेल बनाती है। लेकिन सही देखभाल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

6. दवाइयों का असर

अगर आप लंबे समय से कोई हाई डोज दवा (जैसे स्टेरॉयड्स) ले रहे हैं, तो ये भी ऑयली स्किन का कारण बन सकती है। साइंस के मुताबिक, कुछ दवाइयां हॉर्मोनल बैलेंस को बिगाड़ देती हैं, जिससे तेल प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

इन कारणों को समझकर आप ऑयली स्किन से बच सकते हैं। आपके हिसाब से ऑयली स्किन का सबसे बड़ा कारण क्या है?

और भी पढ़े: चेहरे पर तुरंत शीशे सी चमक ला देंगे ये 5 उपाय


ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय | Oily Skin Ke Liye Gharelu Upay

Oily Skin Ke Liye Gharelu Upay

दोस्तों, अब वो प्यारा सा वक्त आ गया है, जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था! गर्मी का मौसम हो या पसीने की चिपचिपाहट, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के ऐसे असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे पर आने वाले ऑयल को कंट्रोल करेंगे। सोचो, जब आप शीशे में देखें और आपका चेहरा चमकदार, ग्लोइंग, और पिंपल-फ्री नज़र आए कितना अच्छा लगेगा ना? इन देसी नुस्खों की मदद से आपकी स्किन न सिर्फ ऑयल-फ्री होगी, बल्कि बेदाग और खूबसूरत भी दिखेगी।

तो चलिए, बिना देर किए, एक-एक करके इन ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय को जानते हैं और समझते हैं कि घर पर ऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं। तैयार हो जाओ, अपनी स्किन को प्यार करने का समय आ गया है! और ये जानने का oily skin kaise door kare |

1. गुलाब जल और एलोवेरा का जादुई बर्फ वाला नुस्खा

ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय

दोस्तों, आपने पहले भी गुलाब जल और एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन के लिए किया होगा, लेकिन आज हम आपको इन दोनों को मिलाकर एक ऐसा ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन के लिए जादू कर देगा! अगर आपके चेहरे पर ऑयल की वजह से पिंपल्स, दाग-धब्बे, और पुराने निशान पड़ गए हैं, और वो जाने का नाम ही नहीं ले रहे, तो ये देसी नुस्खा आपकी सारी परेशानियां दूर कर देगा। सोचो, जब आपका चेहरा साफ, बेदाग, और चमकदार दिखेगा, तो कितना अच्छा लगेगा ना?

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • सबसे पहले एक छोटे से कप में 50 ग्राम गुलाब जल लें और 50 ग्राम पानी भी डाले।
  • अब इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालें और अच्छे से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रिज में रख दें |
  • जब तक ये बर्फ न बन जाए। जब बर्फ तैयार हो जाए, तो इसे एक साफ सूती कपड़े में लपेट लें और अपने चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें।

क्या फायदा होगा?

गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और पोर्स को टाइट करता है, वहीं एलोवेरा ऑयल को कंट्रोल करके स्किन को हाइड्रेट रखता है। पहले दिन से ही आपको फर्क दिखेगा चेहरे की चिपचिपाहट कम होगी, और धीरे-धीरे ऑयल कंट्रोल हो जाएगा।

साइंस क्या कहती है?

गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स की सूजन को कम करते हैं, और एलोवेरा में विटामिन E होता है, जो दाग-धब्बों को हल्का करता है। अगर आप इस नुस्खे को हर रोज, कम से कम 1 महीने तक या पूरी गर्मी करते हैं, तो गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के साथ-साथ आपके चेहरे से पिंपल्स के निशान और दाग-धब्बे भी गायब हो जाएंगे।

  • सावधानी: बर्फ को सीधे चेहरे पर न लगाएं, हमेशा कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें, वरना स्किन ड्राई हो सकती है।

तो देर किस बात की? इस देसी नुस्खे को आज ही ट्राई करें और घर पर ऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं, इसका जादू खुद देखें। आपको ये नुस्खा कैसा लगा, हमें बताना मत भूलना!

और भी पढ़े: सुंदर और ग्लोइंग स्किन के 9 तरीके

2. बेसन और कच्चे दूध का तैलीय त्वचा के लिए घरेलू फेस पैक

ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय

दोस्तों, अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप चेहरे की चिपचिपाहट से परेशान हैं, तो आपके किचन में मौजूद बेसन और कच्चा दूध आपकी स्किन का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है! ये ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय इतना पावरफुल है कि सिर्फ 7 दिनों में आपकी स्किन में कमाल के बदलाव दिखने लगेंगे। सोचो, आपका चेहरा ऑयल-फ्री, पिंपल-फ्री, और चमकदार हो जाए कितना अच्छा लगेगा ना? इस देसी नुस्खे से न सिर्फ चेहरे का ऑयल कम होगा, बल्कि पिंपल्स, उनके दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे, और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आएगा।

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें और इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, फिर इस पेस्ट को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे सूखने दें, और फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें।
  • इस पेस्ट को हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

क्या फायदा होगा?

सिर्फ 7 दिनों में आपकी स्किन से ऑयल कम होगा, पिंपल्स और उनके निशान हल्के हो जाएंगे, और चेहरा चमकने लगेगा।

साइंस क्या कहती है?

बेसन एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को हटाता है। कच्चा दूध स्किन को हाइड्रेट करता है और लैक्टिक एसिड की वजह से दाग-धब्बों को हल्का करता है। गुलाब जल पोर्स को टाइट करके स्किन को ठंडक देता है। ये नुस्खा गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है।

  • सावधानी: अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले इसे हाथ पर टेस्ट कर लें।

तो देर किस बात की? इस देसी नुस्खे को आज से ही शुरू करें और ऑयली स्किन केयर रूटीन घरेलू उपचार से इसका कमाल खुद देखें। 7 दिन बाद शीशे में अपनी चमकती स्किन देखकर खुशी से झूम उठोगे! हमें बताना, आपको ये नुस्खा कैसा लगा?

और भी पढ़े: केवल 7 दिनों में अपने होठों को सुंदर कैसे बनाएं

3. मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और हल्दी का जादुई फेस पैक

how to get rid of oily skin naturally

अगर आपका चेहरा ऑयल की वजह से डल और बेजान हो गया है, हर वक्त चिपचिपा महसूस होता है, और बार-बार चेहरा धोने के बाद भी ऑयल वापस आ जाता है, तो ये नुस्खा आपके लिए किसी जादू से कम नहीं है! चेहरा दाग-धब्बों से भरा हुआ दिखता है, और पिंपल्स की वजह से कॉन्फिडेंस कम हो गया है | लेकिन अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है! ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय में मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, और हल्दी का फेस पैक सबसे बेस्ट है। ये देसी नुस्खा आपके चेहरे का ऑयल कंट्रोल करेगा, दाग-धब्बों से राहत देगा, और पिंपल्स को धीरे-धीरे गायब कर देगा।

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें 1 चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • अब अपने चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें, फिर इस फेस पैक को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें, और जब ये पूरी तरह सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

क्या फायदा होगा?

सिर्फ 20 दिनों में आपकी स्किन से ऑयल कम होगा, पिंपल्स और उनके निशान गायब होने लगेंगे, और चेहरा चमकने लगेगा।

साइंस क्या कहती है?

मुल्तानी मिट्टी चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है और पोर्स को साफ करती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को रोकते हैं, और गुलाब जल स्किन को ठंडक देकर पोर्स को टाइट करता है। ये नुस्खा गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है।

  • सावधानी: हल्दी की मात्रा ज़्यादा न डालें, वरना स्किन पर हल्का पीला रंग रह सकता है।

तो देर किस बात की? इस देसी फेस पैक को आज से ही अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करें और घर पर ऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं, इसका कमाल खुद देखें। 20 दिन बाद अपनी चमकती स्किन देखकर खुश हो जाओगे! हमें बताना, ये नुस्खा आपको कैसा लगा?

और भी पढ़े: रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय

4. चावल के पानी का जादू: 15 दिनों में कोरियन ग्लो और ऑयल-फ्री स्किन

ऑयली स्किन से पिंपल कैसे हटाए?

दोस्तों, अगर आपने तरह-तरह की केमिकल क्रीम्स लगाकर अपने चेहरे को बेजान कर लिया है, और अब वो ग्लो और खूबसूरती गायब हो गई है, जो आप अपने चेहरे पर देखना चाहते हैं, तो परेशान न हों! कई बार चेहरा धोने के बाद भी थोड़ी देर में फिर से ऑयल आ जाता है, और चेहरा चिपचिपा और डल लगने लगता है। लेकिन आपके किचन में मौजूद चावल का पानी आपकी स्किन को नई ज़िंदगी दे सकता है। ये ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय इतना आसान और कमाल का है कि सिर्फ 15 दिनों में आपकी स्किन कोरियन स्किन की तरह ग्लो करने लगेगी। सोचो |

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • सबसे पहले 2 चम्मच चावल को अच्छे से धो लें और रातभर आधे गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह चावल को छानकर उसका पानी निकाल लें।
  • अब इस चावल के पानी में 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और 1 चम्मच ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • सुबह और रात को अपने चेहरे को साफ पानी से धोने के बाद इस स्प्रे को चेहरे पर हल्के से छिड़कें।

क्या फायदा होगा?

सिर्फ 15 दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी, चेहरा ऑयल-फ्री हो जाएगा, और वो बेजानपन गायब हो जाएगा।

साइंस क्या कहती है?

चावल का पानी फेरुलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन को ब्राइट करता है और ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है, और ग्लिसरीन नमी को लॉक करके स्किन को सॉफ्ट बनाता है। ये नुस्खा गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है।

  • सावधानी: अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले इसे हाथ पर टेस्ट कर लें।

तो देर किस बात की? इस देसी नुस्खे को आज से ही शुरू करें और घर पर ऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं, इसका जादू खुद देखें। 15 दिन बाद अपनी कोरियन ग्लो वाली स्किन देखकर खुशी से झूम उठोगे! हमें बताना, आपको ये नुस्खा कैसा लगा?

और भी पढ़े: चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे

5. गुलाब जल और चावल के पाउडर का देसी स्क्रब

ऑयली चेहरे के लिए क्या करें

दोस्तों, अगर आपका चेहरा ऑयल की वजह से डल और बेजान हो गया है, और घर के अंदर या AC रूम में बैठकर भी बार-बार ऑयल आता रहता है, तो आपके लिए गुलाब जल और चावल का पाउडर एक जादुई नुस्खा बन सकता है! ये ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय न सिर्फ आपके चेहरे से ऑयल को कंट्रोल करेगा, बल्कि स्किन को शाइनी और ग्लोइंग भी बनाएगा। सोचो, जब आपका चेहरा साफ, चमकदार, और बेदाग दिखेगा, और वो चिपचिपाहट गायब हो जाएगी कितना अच्छा लगेगा जब लोग केवल आपके चेहरे को देखगे गे? इस देसी नुस्खे से ओपन पोर्स बंद होंगे, काले निशान हल्के होंगे, और चेहरा तरोताजा नज़र आएगा।

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • सबसे पहले 1 चम्मच चावल को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
  • अब इस चावल के पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल डालकर एक गाढ़ा स्क्रब तैयार करें।
  • अपने चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें, फिर इस स्क्रब को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 3-5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • मसाज करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

क्या फायदा होगा?

सिर्फ 12 दिनों में आपकी स्किन से ऑयल का आना कम हो जाएगा, काले निशान हल्के होंगे, और चेहरा शाइनी और ग्लोइंग दिखने लगेगा और ब्लैकहेड्स वाइटहेड्स भी कम होगे ।

साइंस क्या कहती है?

चावल का पाउडर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है। इसमें फेरुलिक एसिड होता है, जो स्किन को ब्राइट करता है। गुलाब जल पोर्स को टाइट करता है और स्किन को ठंडक देता है। ये नुस्खा गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है।

  • सावधानी: स्क्रब करते वक्त ज़्यादा जोर से न रगड़ें, वरना स्किन इरिटेट हो सकती है।

तो अब देर किस बात की? इस देसी स्क्रब को आज से ही शुरू करें और घर पर ऑयली स्किन से छुटकारा कैसे पाए, इसका जादू खुद देखें। 12 दिन बाद अपनी ग्लोइंग स्किन देखकर खुशी से झूम उठोगे! हमें बताना, आपको ये नुस्खा कैसा लगा?

और भी पढ़े: ब्लैकहेड्स को निकालने का तरीका

6. कॉफी, गुलाब जल, बेसन, और चंदन का जादुई पैक

oily face ke liye kya lagaen

दोस्तों, अब मैं आपके लिए एक ऐसा ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय लेकर आया हूं, जिसे मैंने खुद आजमाया है, और सच में इसका रिजल्ट देखकर हैरान रह गया! कॉफी, गुलाब जल, बेसन, और चंदन पाउडर का ये देसी कॉम्बो आपकी स्किन की सारी प्रॉब्लम्स को जड़ से खत्म कर देगा। चाहे वो ऑयल हो, पिंपल्स हों, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हों, झुर्रियां हों, दाग-धब्बे हों, या कालापन ये नुस्खा सब कुछ साफ कर देगा। सोचो, सिर्फ 20 दिनों में आपका चेहरा इतना खूबसूरत और ग्लोइंग हो जाए कि लोग आपसे पूछने लगें, “अरे, तुम अपने चेहरे पर क्या लगाते हो, जो इतना चमकता है और एक भी दाग नहीं है तो आपको उस पल कैसा महसूस होगा |

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • एक कटोरी में आधा चम्मच कॉफी पाउडर,
  • अब आधा चम्मच चंदन पाउडर, और आधा चम्मच बेसन लें। इसमें एक चुटकी हल्दी डालें और गुलाब जल की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • अपने चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें, फिर इस पेस्ट को हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • 20 मिनट तक इसे सूखने दें, और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
  • इस पैक को हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

क्या फायदा होगा?

पहले दिन से ही आपको फर्क दिखेगा, लेकिन अगर आप इसे 1 महीने तक हफ्ते में 3 से 4 बार लगाते हैं, तो आपकी स्किन से ऑयल, पिंपल्स, दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, और झुर्रियां पूरी तरह गायब हो जाएंगी।

साइंस क्या कहती है?

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं और ब्लैकहेड्स हटाते हैं। चंदन पाउडर स्किन को ठंडक देता है और कालेपन को कम करता है। बेसन एक्स्ट्रा ऑयल को सोखता है, और गुलाब जल पोर्स को टाइट करके स्किन को हाइड्रेट करता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को रोकते हैं। ये नुस्खा गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का सबसे पावरफुल तरीका है।

  • सावधानी: अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले इसे हाथ पर टेस्ट कर लें।

तो देर किस बात की? इस देसी नुस्खे को आज से ही शुरू करें और ऑयली स्किन केयर रूटीन घरेलू उपचार से पूरा फायदा उठायें और इसका जादू खुद देखें। 1 महीने बाद अपनी साफ और ग्लोइंग स्किन देखकर खुशी से झूम उठोगे! हमें बताना, आपको ये नुस्खा कैसा लगा?

7. सही खान-पान से करें ऑयली स्किन को कंट्रोल

oily face ke liye kya karen

दोस्तों, हमने अब तक कई ऑयली स्किन के लिए घरेलू उपाय आजमाए, जो आपकी स्किन को बाहर से रिपेयर करते हैं, ऑयल को कंट्रोल करते हैं, और चेहरे पर ग्लो लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, असली जादू तब होता है, जब हम अपने खान-पान का भी ख्याल रखते हैं? जी हां, सही खान-पान आपकी स्किन को अंदर से पोषण देता है और इन नुस्खों का 100% रिजल्ट पाने में मदद करता है। सोचो, जब आपकी स्किन अंदर से हेल्दी होगी, तो बाहर से कितनी चमकदार और खूबसूरत दिखेगी लोग देखते ही रह जाएंगे!

क्या करें और क्या न करें?

  • सबसे पहले, चाय-कॉफी को कम करें और तेल से बनी चीजें खाना बंद करें।
  • समोसे, चाउमीन, बर्गर, पिज़्ज़ा, पकौड़े, कचौरी, मोमोज़ जैसे फास्ट फूड को अलविदा कह दें।
  • ये चीजें भले ही मज़ेदार लगें, लेकिन ये आपकी स्किन के सबसे बड़े दुश्मन हैं, क्योंकि ये ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं।
  • इसके बजाय, अपनी डाइट में हरी सब्जियां, सलाद, और दही जैसे प्रोटीन शामिल करें।
  • हर रोज सलाद खाएं, हरी सब्जियां ज़्यादा से ज़्यादा खाएं, और मौसमी फल जैसे संतरा, सेब, पपीता अपनी डाइट में डालें।
  • ताजा जूस पिएं और दिनभर में 7-8 गिलास पानी ज़रूर पिएं।

क्या फायदा होगा?

पानी और हेल्दी डाइट आपकी स्किन को डिटॉक्स करेगी, ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करेगी, और चेहरे को नेचुरल ग्लो देगी।

साइंस क्या कहती है?

फास्ट फूड और तैलीय खाने में मौजूद ट्रांस फैट्स सेबेशियस ग्लैंड्स को उत्तेजित करते हैं, जिससे ऑयल ज़्यादा बनता है। वहीं, हरी सब्जियां और फल विटामिन C और E से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं और ऑयल को बैलेंस करते हैं। पानी पीने से स्किन डिटॉक्स होती है और पोर्स साफ रहते हैं। अगर आप इन तरीकों को फॉलो करते हैं, तो सिर्फ 20 दिनों में आपकी स्किन और लाइफ में कमाल के बदलाव नज़र आएंगे। आपका चेहरा ऑयल-फ्री, चमकदार, और हेल्दी दिखेगा।

तो आज से ही अपनी डाइट को हेल्दी बनाएं और गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाएं। हमें बताना, आपने अपनी डाइट में क्या बदलाव किए?


निष्कर्ष

oily skin dur karne ke upay

अब ऑयली स्किन को अलविदा कहें और चमकदार स्किन को गले लगाएं

दोस्तों, गर्मियों में ऑयली स्किन की परेशानी से जूझना आसान नहीं होता। चेहरा चिपचिपा होना, बार-बार ऑयल आना, पिंपल्स और दाग-धब्बों का बढ़ना ये सब हमें परेशान कर देता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान होगी, क्योंकि अब आपके पास गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के सारे देसी नुस्खे और टिप्स हैं।

हमने साथ मिलकर ऑयली स्किन के कारण समझे, 7 पावरफुल घरेलू उपाय आजमाए, और सही खान-पान का ख्याल रखने की बात भी सीखी। ये सारी चीजें आपकी स्किन को न सिर्फ ऑयल-फ्री बनाएंगी, बल्कि उसे चमकदार, ग्लोइंग, और बेदाग भी बनाएंगी।

सोचो, जब आप शीशे में अपनी साफ और चमकती स्किन देखोगे, तो कितना अच्छा लगेगा! वो कॉन्फिडेंस, वो खुशी जो ऑयली स्किन की वजह से कहीं खो गई थी वापस आ जाएगी। ये नुस्खे मेरे और आपके जैसे लोगों के लिए हैं, जो महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय देसी और नेचुरल तरीकों पर भरोसा करते हैं। तो आज से ही इन टिप्स को अपनी लाइफ में शामिल करें, अपनी स्किन को प्यार दें, और उसे वो खूबसूरती दें, जिसकी वो हकदार है।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई, तो अपने दोस्तों और फैमिली के साथ ज़रूर शेयर करें, ताकि वो भी ऑयली स्किन की परेशानी से छुटकारा पा सकें। और हां, हमें कमेंट में बताना मत भूलना कि आपको इनमें से कौन सा नुस्खा सबसे ज़्यादा पसंद आया और आपने अपनी स्किन में क्या बदलाव देखे। अपनी खूबसूरत स्किन के साथ खुश रहो, चमकते रहो! 😊


FAQ: ऑयली स्किन से जुड़े आम सवाल और जवाब

गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा कैसे पाएं?

गर्मियों में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं, जैसे गुलाब जल और एलोवेरा का बर्फ वाला नुस्खा, बेसन और कच्चे दूध का पैक, या चावल के पाउडर का स्क्रब। साथ ही, तैलीय खाना जैसे फास्ट फूड बंद करें, हरी सब्जियां और फल खाएं, और दिनभर में 7-8 गिलास पानी पिएं।

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय कौन सा है?

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है बेसन, कच्चा दूध, और गुलाब जल का पैक। ये चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखता है, पिंपल्स को कम करता है, और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसे हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

ऑयली स्किन से पिंपल्स कैसे हटाएं?

ऑयली स्किन से पिंपल्स हटाने के लिए कॉफी, गुलाब जल, बेसन, और चंदन पाउडर का पैक लगाएं। ये पैक पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, और दाग-धब्बों को 20 दिनों में कम कर देता है। साथ ही, डाइट में तैलीय खाना बंद करें और हरी सब्जियां ज़्यादा खाएं।

चेहरे की चिपचिपाहट कैसे दूर करें?

चेहरे की चिपचिपाहट दूर करने के लिए गुलाब जल और चावल के पाउडर का स्क्रब इस्तेमाल करें। इसे हफ्ते में 2-3 बार 3-5 मिनट तक मसाज करें, फिर चेहरा धो लें। ये स्क्रब ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को साफ रखता है।

ऑयली स्किन पर क्या नहीं लगाना चाहिए?

ऑयली स्किन पर ऑयल-बेस्ड क्रीम्स, हैवी मेकअप, और केमिकल वाली क्रीम्स नहीं लगानी चाहिए। ये पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे ऑयल प्रोडक्शन और पिंपल्स बढ़ते हैं। नेचुरल प्रोडक्ट्स जैसे गुलाब जल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

क्या ऑयली स्किन को बार-बार धोना चाहिए?

नहीं, ऑयली स्किन को बार-बार धोना सही नहीं है। दिन में 2-3 बार माइल्ड फेस वाश से चेहरा धोएं। ज़्यादा धोने से स्किन ड्राई हो सकती है, जिससे सेबेशियस ग्लैंड्स और ज़्यादा ऑयल बनाने लगते हैं।

ऑयली स्किन के लिए डाइट में क्या खाएं?

ऑयली स्किन के लिए डाइट में हरी सब्जियां, सलाद, दही, और मौसमी फल जैसे संतरा, सेब, और पपीता शामिल करें। ताजा जूस पिएं और दिनभर में 7-8 गिलास पानी पिएं। फास्ट फूड, तैलीय खाना, और ज़्यादा चाय-कॉफी से बचें।

ऑयली स्किन को ग्लोइंग कैसे बनाएं?

ऑयली स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए चावल के पानी, एलोवेरा जेल, और ग्लिसरीन का स्प्रे इस्तेमाल करें। इसे सुबह और रात को चेहरे पर स्प्रे करें। साथ ही, हेल्दी डाइट लें और पानी ज़्यादा पिएं। 15 दिनों में आपकी स्किन कोरियन ग्लो वाली बन जाएगी।


Spread the love

Leave a Comment